मेघालय: नौसेना ने कोयला खदान से एक शव बरामद किया, अन्य मजदूरों की तलाश जारी

नई दिल्ली। मेघालय में पूर्वी जयंतिया हिल्स के अवैध कोयला खदान से नौसेना ने 200 फीट से अधिक की गहराई पर एक शव बरामद किया है। नौसेना बाकी खनिकों की तलाश कर रही है। इस कोयला खदान में 13 दिसंबर से 15 खनिकों के फंसे होने की खबर के बाद उनको निकालने की कोशिश लगातार जारी है लेकिन इस बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

Meghalaya: Navy recovered a body from the illegal coal mine at East Jaintia Hills

अचानक खदान के सुरंग का मुंह के धस जाने की वजह से इसमें कई मजदूर अंदर फंस गए थे, जिनको निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट भी सरकार को फटकार लगा चुका है। कोयला खदान सुरंग के अंदर पानी भरे होने की वजह से राहत बचाव कार्य में काफी परेशानी आई है।

पंप की मदद से खदान के अंदर जमा पानी निकालने का काम किया गया। एनडीआरएफ से लेकर नौसेना के गोताखोर तक मजदूरों की तलाश कर रहे हैं। इस अभियान के दौरान आज नौसेना ने खदान से एक शव बरामद किया है। खदान में फंसे अन्य मजदूरों की तलाश की जा रही है। बाकी मजदूरों के बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+