मेघालय: कांग्रेस के 5 विधायकों से समेत 8 विधायकों ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में जाएंगे
नई दिल्ली। हाल ही में संपन्न हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में मात खाई कांग्रेस के लिए एक और बुरी खबर है। चुनावी राज्य मेघालय में 5 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी और विधायकी, दोनों से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी ने भारतीय जनता पार्टी के अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल होने के लिए इस्तीफा दिया है। अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इस्तीफों के चलते मुकल संगमा की अगुवाई वाली राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को झटका लगा है। 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस की ताकत अब 29 से घटकर 24 हो गई है। पिछले महीने एक और कांग्रेस विधायक पी एन सिईम ने इस्तीफा दे दिया था।

ये है वो 8 विधायक
हालांकि, संगमा की सरकार के लिए तत्काल कोई खतरा नहीं है क्योंकि इसमें स्वतंत्र और सहयोगी दलों का समर्थन है। शुक्रवार को अपनी विधानसभा सीट छोड़ने वाले विधायकों में कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री रोवेल लिंगदोह, पूर्व मंत्री प्रेस्टन तर्नसोंग और स्निआभभालंग धर, उमरोई के विधायक न्यायतेलांग धार,यूडीपी के रेमिंगटन पायोनग्रोप, निर्दलीय स्टीफानसन मुखिम और होप फुल बैमन शामिल है।

विधानसभा के सचिव ने कहा कि
विधानसभा के सचिव ने कहा कि विधायकों ने राज्य विधानसभा से उनके इस्तीफे दिए हैं। इस संबंध में एक अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। पार्टी सूत्रों ने कहा कि सभी आठ विधायक 4 जनवरी को शिलॉग में एक सार्वजनिक रैली में एनपीपी में शामिल होने की उम्मीद है। केंद्र में एनडीए शासन के सहयोगी, एनपीपी मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार का हिस्सा है और भाजपा की अगुवाई वाली पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) के एक घटक भी है।

भाजपा ने पूर्वोत्तर राज्य में अपना चुनाव अभियान शुरू कर दिया
शिलॉंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली के साथ भाजपा ने पूर्वोत्तर राज्य में अपना चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने राज्य के तेजी से विकास के लिए कांग्रेस को उखाड़ने के लिए मतदाताओं से आग्रह किया।












Click it and Unblock the Notifications