Meghalaya Alliance 2.0: कैबिनेट में किसके कितने मंत्री? जानिए BJP और HSPD के हिस्से की सीटें
एनपीपी के अध्यक्ष कोनराड के संगमा ने मेघायल में नई सरकार बनाने वाले संगठन के नाम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ की पार्टियों के लिए कैबिनेट में सीटें भी तय कर दी गईं।

Meghalaya Democratic Alliance 2.0: मेघायल में नई सरकार बनाने वाली गठबंधन ने के नाम की घोषणा एनपीपी की ओर से की गई। नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोनराड के संगमा ने ऐलान किया कि नए गठबंधन का नाम 'मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस 2.0' रखा जाएगा। गठबंधन के अध्यक्ष कोनराड के संगमा खुद होंगे। नए गठबंधन के नाम के ऐलान के साथ ही नई सरकार में कैबिनेट में पार्टियों की सीटों की संख्या भी तय हो गई है।
एनपीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोनराड के संगमा ने मेघालय की नई सरकार के कैबिनेट को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। संगमा ही नए गठबंधन मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस 2.0 के अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि कैबिनेट में 8 सीटें एनपीपी, दो यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) और एक-एक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) को दी जाएंगी। कोनराड संगमा ने कहा, "12 कैबिनेट बर्थ में से मुख्यमंत्री सहित चार गारो हिल्स क्षेत्र से और आठ खासी-जैंतिया हिल्स क्षेत्र से होंगे।"
Recommended Video

सोमवार को नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने सहयोगी दलों के साथ सोमवार को शिलांग की एक अहम बैठक की। जिसमें नई सरकार के स्वरूप और गठबंधन के नाम पर अहम चर्चा हुई। बैठक के बाद एक बयान में कोनराड संगमा ने बताया कि यह निर्णय लिया गया कि गठबंधन को मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस 2.0 के रूप में जाना जाएगा। गठबंधन के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भी वही होंगे। बता दें कि कोनराड संगमा के नेतृत्व वाले गठबंधन में विधायकों की संख्या अब 45 पहुंच गई है। कोनराड संगमा लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिये शपथ लेंगे।
मेघालय विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सरकार को लेकर गहमा गहमी का रविवार को अंत हो गया। दरअसल, एनपीपी-बीजेपी गठबंधन को यूडीपी ने समर्थन देने ऐलान कर दिया। यूडीपी के अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह ने इस बात की पुष्टि की थी। मेटबाह लिंगदोह ने रविवार को कहा था, "हम (यूडीपी और पीडीएफ) ने एनपीपी को अपना समर्थन दिया है।"












Click it and Unblock the Notifications