मेघालय में वोटिंग खत्म, शाम 4 बजे तक 67 फीसदी मतदान
शिलॉन्ग। पूर्वोत्तर
राज्य मेघालय में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो गई है। मेघालय में लोगों ने जमकर मतदान किया है। शाम 4 बजे तक यहां 67 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें कि मेघालय में स्थानीय पक्षों ने कांग्रेस की सरकार के सामने चुनौती खड़ी की हुई है। यहां कुल 60 विधानसभा सीटों में से 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो कि शाम चार बजे तक चला। id="toptextpromo">
LIVE Feed
शिलांग के मॉडल पोलिंग स्टेशन नॉर्थ में ईवीएम के साथ हुई दिक्कत के बाद अब वोटिंग शुरू।
Voting underway at Shillong model polling station North; Congress' Roshan Warjri is the sitting MLA from North Shillong. #MeghalayaElection2018 pic.twitter.com/S7LZdRg6Ji
— ANI (@ANI) February 27, 2018
मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया और शाम चार बजे तक चलेगा।
Voting delayed at Shillong model polling station North due to issues with the EVM #MeghalayaElection2018 pic.twitter.com/T4mLEnthAh
— ANI (@ANI) February 27, 2018
मेघालय में कांग्रेस ने शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया और वादा किया कि अगर वह राज्य में फिर से सत्ता में आई तो केंद्र की ओर से घोषित पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा राशि को बढ़ा दिया जाएगा। पार्टी ने प्रचार अभियान खत्म होने से एक दिन पहले 20 पृष्ठ का यह घोषणापत्र जारी किया। इससे पहले मेघालय में चुनाव प्रचार रविवार शाम को थम गया। तीन राज्यों असम, मणिपुर और अरूणाचल प्रदेश में सरकार बनाने के बाद भाजपा अब मेघालय में अपना जनाधार बढ़ाने में जुटी हुई है। वहीं मेघालय में सत्ता में 10 साल से काबिज कांग्रेस अपने खाते से एक और राज्य में निकलने नहीं देना चाहेगी।
मेघालय में कांग्रेस ने 59 और भाजपा ने 47 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। मेघालय में 370 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 18.4 लाख मतदाता राज्य में 3,083 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकारों का उपयोग करेंगे। मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफआर खारकोंगोर ने बताया कि राज्य में पहली बार 67 महिला मतदान केंद्र और 61 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। राज्य विधानसभा चुनाव में 32 महिलाएं भी उम्मीदवार हैं।
मेघालय में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं, हालांकि 59 विधानसभा सीटों पर ही मतदान होगा। मेघालय में 18 फरवरी को ईस्ट गारो हिल्स जिले में एक आईईडी विस्फोट में राकांपा प्रत्याशी जोनाथन एन संगमा की मौत हो जाने की वजह से विलियमनगर सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया है। मेघालय विधानसभा के चुनाव नतीजे तीन मार्च को आएंगे। मेघालय में सीधा मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस और बीजेपी के बीच माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications