नव्या और मीजान का चल रहा है चक्कर? सवाल पर जावेद जाफरी ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Meezaan's Rumoured Relationship With Navya Naveli Nanda, what says Papa Jaaved Jaaferi: लंबे वक्त से बॉलीवुड गलियारे में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली और जाने-माने अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी के अफेयर की खबरें आ रही हैं। हालांकि मीजान और नव्या दोनों ने इस बारे में कुछ कहा नहीं है लेकिन जिस तरह से नव्या की पोस्ट पर मीजान का कमेंट आता है, उससे तो यही लगता है कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से ज्यादा है। फिलहाल अब इस मसले पर मीजान के पिता जावेद जाफरी ने चुप्पी तोड़ी है।

लोगों को तो बस कटेंट चाहिए: जावेद जाफरी
एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में जावेद ने कहा कि मीजान, नव्या दोनों बचपन के साथी हैं और एक साथ बड़े हुए हैं, दोनों का एक ही फ्रेंड सर्किल है। दोनों की पढ़ाई, दोस्त सभी कॉमन हैं, दोनों का घर में भी आना-जाना है। ऐसे में अगर दोनों को साथ में घूमते हुए पाया जाता है या दोनों एक-दूसरे की तस्वीर को लाइक करते हैं या कमेंट करते हैं तो इसमें बुरा क्या है।
लोग तो बिना जाने-समझे बातें बनाने लगते हैं...
लोगों को बस कंटेंट चाहिए, केवल नव्या ही क्यों, सारा अली खान भी उनके ग्रुप का अहम हिस्सा हैं। हम सभी इन तीनों की दोस्ती को अच्छे से जानते हैं लेकिन लोग तो बिना जाने-समझे बातें बनाने लगते हैं।

अगर मौका मिला तो करूंगा नव्या से शादी: मीजान
दरअसल ये बातें इसलिए उठ रही हैं क्योंकि जूम के एक प्रोग्राम में मीजान ने खुले तौर पर कह दिया था कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो नव्या से शादी करना पसंद करेंगे। दरअसल जूम के मजेदार चैट शो में उनसे सवाल किया गया था कि अगर आपको मौका मिले तो आप किसे मारना चाहेंगे, किससे शादी करना चाहेंगे और किससे हुक-अप करना चाहेंगे।

वो और नव्या सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त हैं..
जिसके जवाब में मीजान ने कहा था कि वो नव्या नवेली से शादी करना पसंद करेंगे और सारा अली खान से हुक-अप करना चाहेंगे जबकि अनन्या पांडे को मार देना चाहेंगे। हालांकि इसके बाद मीजान ने कहा कि वो मजाक कर रहे हैं और वो और नव्या सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त हैं और उसके अलावा हमारे बीच में कुछ नहीं हैं।
फिल्म 'मलाल' से बॉलीवुड में कदम रखा था मीजान ने
गौरतलब है कि मीजान जाफरी, मशहूर एक्टर और जाने माने कॉमेडियन-डांसर जावेद जाफरी के बेटे हैं, उन्होंने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मलाल' से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये फिल्म साल 2019 में पर्दे पर आई थी। फिल्म में भंसाली की भतीजी शर्मिन सेहगल थीं, जिनके अपोजिट मीजान दिखाई पड़े थे, वो बहुत जल्द 'हंगामा 2' में नजर आने वाले हैं, ये फिल्म प्रियदर्शन की है।जबकि 23 साल की नव्या नवेली नंदा श्वेता बच्चन और Escorts Group के मैनेजिंग डायरेक्टर, निखिल नंदा की बेटी है। उसका एक भाई है जिसका नाम अगस्त्य नंदा है।
-
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म?












Click it and Unblock the Notifications