बेंगलुरू में चल रही है विपक्षी दलों की बैठक, उधर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ
Shashi Tharoor praised PM Modi: बेंगलुरू में जब मोदी सरकार को लोकसभा चुनाव 2024 में घेर कर धराशायी करने के लिए विपक्षी दल एकजुट होकर बैठक कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सांसद शशि थरूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे थे।
कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार के पहले मुस्लिम देशों से भारत के रिश्ते इतने अच्छे पहले कभी नहीं थे।

थरूर ने सोमवार को केंद्र सरकार की इस्लामिक देशों तक पहुंच के लिए सराहना की और इसे अनुकरणीय बताया। उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति की खूब तारीफ की।
पीएम मोदी ने सभी मोर्चो पर...
कभी भारत के विदेश मंत्री रहे शशी थरूर ने एक कार्यक्रम में कहा कि विदेश नीति को लेकर मैं मोदी सरकार का आलोचक हुआ करता था, लेकिन मुझे लगता हे कि पीएम मोदी ने सभी मोर्चों पर बेहतरीन ढंग से काम किया है।
पीएम मोदी की बदौलत अब भारत को कोई नजरअंदाज नहीं सकता
उन्होंने कहा पीएम मोदी की बेहतरीन विदेश नीति के चलते विश्व भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा इासके लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रशंसा की जानी चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में खड़े होकर दिखा चुके हैं पहले बगावती तेवर
याद रहे कांग्रेस नेता शशी थरूर ने कुछ महीने पहले जब कांग्रेस आलाकमान ने सर्वसमत्ति से मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था तब शशी थरूर ही थे जो कांग्रेस सुप्रीमों के निर्णय को ना मानते हुए खड़गे के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए खड़े हुए थे।
थरूर ने पीएम मोदी की तारीफ करके इस बात को दी हवा
इतना ही नहीं चुनाव के समय कांग्रेस प्रतिनिधित्व पर उनके दोगले रवैये का आरोप लगाया था। हालांकि खड़गे से थरूर चुनाव में हार गए थे। जिसके बाद से ही शशी थरूर के लिए तरह- तरह की अलकलें लगाई जा रही है। जिसमें ये भी कहा गया कि थरूर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई थी। वहीं अब शशी थरूर ने कहा पीएम मोदी की तारीफ करके इन अटकलों को और हवा दे दी है।
पीएम मोदी ने जो किया वो शानदार था
शशी थरूर ने आगे तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के पहले वर्ष में दुनिया के 27 देशों की यात्रा की थी, उसमें एक भी इस्लामिक देश शामिल नहीं था, जब मैंने इसके लिए पीएम मोदी की आलोचना की थी, लेकिन अब मुझे इस बात को कहते हुए बेहद खुशी हो रही है कि अब जो उन्होंने इस्लामिक देशों तक पहुंच बनाने के लिए जो किया है वो शानदार है, इससे बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता। मैं सालों पहले की गई अपनी आलोचना को वापस लेता हूं।
थरूर ने जी20 को लेकर पीएम मोदी के प्रयास की सराहना
थरूर ने जी20 को लेकर पीएम मोदी ने जो काम किए है उसके लिए सरकार की सफलता की भी सराहना की उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस मौके का लाभ उठाया और भारत की विशेष मौजूदगी जी 20 में जताई। हालांकि शशी थरूर ने चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध से परे देश की चीन नीति पर चिंता व्यक्त की।












Click it and Unblock the Notifications