तेज प्रताप के चरणों में क्यों गिरे भोजपुरी स्टार पवन सिंह? इस फोटो की वजह से हो रहे ट्रोल

पवन सिंह और तेज प्रताप की एक फोटो वायरल हो रही। हालांकि इस फोटो के लिए भोजपुरी स्टार को ट्रोल होना पड़ा।

भोजपुरी के स्टार पवन सिंह अपनी सोशल लाइफ के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। अब उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही, जिसके लिए उनको ट्रोल भी किया जा रहा। हालांकि उनके समर्थकों ने उनका बचाव किया।

वायरल फोटो में वो आरजेडी के मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की मुलाकात तो सामान्य ही थी, लेकिन पवन सिंह की बॉडी लैंग्वेज से उनके आलोचकों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया।

Bhojpuri

दरअसल पवन सिंह सोफे पर रहते हैं। उनके बगल में तेज प्रताप थे, जिनके पैर पर पवन का हाथ था। वहीं तेज प्रताप ने पवन के कंधे पर हाथ रखा, ऐसे में लोग कहने लगे कि भोजपुरी स्टार मंत्री का आशीर्वाद लेने गए थे।

ट्रोलर्स ने क्या कहा?
पवन सिंह खुद को 'पावर स्टार' कहते हैं। ऐसे में ट्विटर पर तुरंत लोगों ने उनको घेर लिया। एक यूजर ने लिखा कि पावर स्टार की एक छोटे मंत्री के सामने पावर निकल गई। एक अन्य ने लिखा कि कलाकार चाहे जिनता बड़ा हो जाए, नेता की शरण में उसे जाना ही पड़ता है। कुछ लोगों ने इसमें जाति का एंगल घुसा दिया।

फैन्स ने किया बचाव
एक यूजर ने लिखा कि पवन सिंह तेज प्रताप को बड़ा भाई मानते हैं। इस वजह से वो उन्हें सम्मान दे रहे, बाकी 'पावर सिंह' किसी के आगे नहीं झुकते हैं।

चुनाव लड़ने की भी चर्चा
अप्रैल में पवन सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े समेत बीजेपी के कई बडे़ नेताओं से मुलाकात की थी। जिसके बाद ये चर्चा होने लगी कि वो 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अगर बीजेपी आदेश करेगी तो वो आरा से चुनाव जरूर लड़ेंगे। ऐसे में अब तेज प्रताप से उनकी मुलाकात के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+