कसाब को फांसी की सजा दिलाने वाले उज्ज्वल निकम की कहानी, कितनी है संपत्ति, हाई प्रोफाइल केस लड़ने में हैं माहिर
Ujjwal Nikam: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मुंबई की उत्तर मध्य (मुंबई नॉर्थ सेंट्रल) लोकसभा सीट से देश के मशहूर वकील उज्ज्वल निकम को टिकट दिया है। बीजेपी ने इस सीट से मौजूदा सांसद पूनम महाजन का टिकट काट कर उज्ज्वल निकम को टिकट दिया है।
टिकट मिलने के बाद उज्ज्वल निकम ने कहा है कि,''अभी तक वो कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे और अ वो संसद में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। मुझे पीएम मोदी की वजह से लोकतंत्र के मंदिर संसद में जाने का मौका मिल सकता है।''

वकील उज्ज्वल निकम के जब से राजनीति में आने की खबर सामने आई है, तब से उनको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उज्ज्वल निकम कौन हैं? उन्होंने आज तक कौन-कौन से केस लड़े हैं?
who is Ujjwal Nikam: कौन हैं उज्ज्वल निकम?
- उज्ज्वल निकम देश के मशहूर वकील हैं। अब वह राजनीति में भी एंट्री करने जा रहे हैं। उज्ज्वल निकम ने देश के प्रमुख हत्याकांड और आतंकवाद से जुड़े मामलों पर काम किया है।
- उज्जवल निकम का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव में रहने वाले एक मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता देवरावजी निकम एक जज थे। उनकी मां हाउसवाइफ थीं।
- उज्जवल निकम को 2016 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
- उज्जवल निकम की लाइफ स्टोरी पर 2017 में एक फिल्म बनाई गई थी। फिल्म का नाम था आदेश-पावर ऑफ लॉ।

Ujjwal Nikam education: उज्ज्वल निकम ने जलगांव के एसएस मनियार लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। उन्होने साइंस से ग्रेजुएशन की है। उज्ज्वल निकम ने जलगांव में जिला अभियोजक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका बेटा अनिकेत भी हाई कोर्ट मुंबई में क्रिमिनल वकील है।
Ujjwal Nikam Career: उज्ज्वल निकम करियर
- 30 साल के वकालत के करियर में उज्ज्वल निकम आज तक 628 आजीवन कारावास और 37 दोषियों को फांसी की सजा दिला चुके हैं। उज्ज्वल निकम 1993 के बॉम्बे बम विस्फोटों , गुलशन कुमार हत्याकांड, प्रमोद महाजन हत्याकांड और 2008 के मुंबई हमलों के केस पर काम कर चुके हैं।
- उज्ज्वल निकम ने 1991 में कल्याण बम विस्फोट के लिए रविंदर सिंह को दोषी ठहराने में अहम भूमिका निभाई थी। उज्ज्वल निकम 1993 में मुंबई सिलसिलेवार विस्फोट मामले में सरकारी वकील बने थे।

- उज्ज्वल निकम ने आतंकवादी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत स्थापित विशेष अदालत में 14 सालों तक काम किया है। इसके अलावा उज्ज्वल निकम 26/11 मुंबई हमले के मुकदमे के दौरान राज्य की ओर से बहस की थी। मुंबई हमले के आरोपी अजमल कसाब को फांसी दिलवाने में इनकी बड़ी भूमिका थी।
- अजमल कसाब ने जेल में मटन बिरयानी की मांग की थी...इस दावे को लेकर वह सुर्खियों में भी आए थे। हालांकि, बाद उन्होंने खुलासा किया कि झूठ बोला था। उज्जवल निकम को साल 2009 में 26/11 मामले की सुनवाई के दौरान z+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी।
Ujjwal Nikam Rape and murder cases: उज्जवल निकम के रेप और हत्या से जुड़े 5 बड़े केस
- 1. गुलशन कुमार की हत्या (1997)
- 2. प्रमोद महाजन की हत्या (2006)
- 3. मोहसिन शेख की हत्या का मामला (2014)
- 4. खैरलांजी नरसंहार (2006)
- 5. मुंबई सामूहिक बलात्कार (2013) और कोपार्डी बलात्कार और हत्या (2016)

Ujjwal Nikam Terrorism cases: उज्जवल निकम ने कौन-कौन से आतंकवाद से जुड़े केस देखे हैं?
- 1. 2008 मुंबई हमला: इस हमले में 160 से अधिक लोग मारे गए थे। इसमें पुलिस ने एकमात्र हमलावर अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था। अजमल कसाब को 6 मई 2010 को मौत की सजा सुनाई गई और 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गई थी।
- 2. 1991 कल्याण बमबारी केस
- 3. 1993 बॉम्बे बम विस्फोट , इस घटना में 257 लोग मारे गए थे।
- 4. 2003 गेटवे ऑफ इंडिया पर बमबारी
- 5. 1991 कल्याण बमबारी केस

Ujjwal Nikam Net Worth: उज्ज्वल निकम की संपत्ति
उज्ज्वल निकम की गिनती देश के सबसे महंगे वकीलों में होती है। वो लाखों में फीस चार्ज करते हैं। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी संपति $7 मिलियन है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है। चुनावी हसफनामा दाखिल होने के बाद उनकी संपत्ति का अधिकारिक डेटा अपडेट किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications