कोई इंजीनियर, कोई कवि तो कोई ट्रेनर, मिलिए 17वीं लोकसभा की इन महिला सांसदों से

नई दिल्ली। 17वीं लोकसभा में सबसे ज्यादा महिलाएं संसद पहुंची हैं। इस बार लोकसभा में सबसे ज्यादा 78 महिला सांसद पहुंचीं है। स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, साध्वी प्रज्ञा जैसे कई नाम है, जिनके बारे में हम सब जानते हैं, लेकिन इस बार कई महिला सांसद ऐसे भी है जो पेशे से इंजीनियर, डॉक्टर, ट्रेनर, कवि है। इन महिला सांसदों पर अगले पांच साल सबकी निगाहें होंगी, लेकिन हम में से बहुत कम लोग हैं, जो इनके बारे में जानते हैं। इनमें से तो कई महिला सांसद ऐसे हैं, जो पहली बार संसद पहुंची हैं। आइए जानें इन महिला सांसदों के बारे में.....

 राम्या हरिदास

राम्या हरिदास

कांग्रेस सांसद राम्या हरिसाद केरल से कांग्रेस की इकलौती महिला सांसद हैं। राम्या ने केरल बाढ़ के बार वहां से लोगों के लिए बढ़चढ़ का काम किया। अलाथुर लोकसभा सीट कांग्रेस की राम्या हरिदास ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने नजदीकी माकपा प्रत्याशी डॉ. पी. के. बिजू को मात दी है। लोकसभा चुनाव में राम्या हरिदास को 533,815 वोट मिले। 33 साल की राम्या हरिदास केरल में अब तक की दूसरी दलित महिला सांसद हैं। माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के गढ़ अलथुरा में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और दो बार के सांसद डॉ. पीके बीजू को हराकर जीत हासिल की। मोदी लहर के बीच राम्या ने बड़ी जीत हासिलकर पहचान बनाई है।

 प्रमिला बिसौई

प्रमिला बिसौई

बीजू जनता दल की 70 साल की प्रमिला बिसौई एक एक्टिव कार्यकर्ता है। प्रमिला अप ने दम पर स्वंयसेवी के तौर पर काम करती रही हैं। वो हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी की पक्षधर हैं।

 चंद्राणी मुर्मू

चंद्राणी मुर्मू

अब तक की सबसे कम उम्र की आदिवासी महिला सांसद चंद्राणी मुर्मू केवल 25 साल है। पेशे से इंजीनियर मुर्मू ने ओडिशा की केन्झार लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने राज्य की आदिवासी बाहुल्य क्योंझर सीट से बीजद के टिकट पर चुनाव लड़ा और दो बार के भाजपा सांसद अनंत नायक के खिलाफ 66,203 वोट से जीत हासिल की। चंद्राणी लोकसभा में अब तक की सबसे युवा महिला सांसद भी होंगी। चंद्राणी 2017 में भुवनेश्वर के कॉलेज से बीटेक करने के बाद सरकारी नौकरी की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब देश के सांसद पहुंच चुकी हैं।

 संसद पहुंचीं ट्रेनर, कवि और एक्टर

संसद पहुंचीं ट्रेनर, कवि और एक्टर

महाराष्ट्र से बीजेपी सांसद रक्षा खदसे 23 साल की उम्र से ही राजनीति में एक्टिव हैं। जिला पार्षद और सरपंच रहने के बाद अब वो एक बार फिर से सांसद पहुंच गई हैं। वहीं YSRCP की सांसद चिंता अनुराधा एक फेमनिस्ट हैं। वहीं ओडिशा के भुवनेश्वर से बीजेपी की एमपी अपरा जिता सरांगी एक IAS ऑफिसर रह चुकी हैं। तेगुलू फिल्मों की एक्ट्रेस नवनीत राणा अमरावती सीट से जीत हासिल कर सांसद पहुंची हैं। YSRCP की सांसद गोड्डीती माधवी पेशे से फिजिकल ट्रेनर हैं। वहीं साउथ चेन्नई से DMK सासंद सुमाथी लेखिका हैं।

 सांसद की खूबसूरती की चर्चा

सांसद की खूबसूरती की चर्चा

लोकसभा चुनाव 2019 जीतकर 17वीं लोकसभा का हिस्सा बनी पश्चिम बंगाल की मिमी चक्रवर्ती की खूबसूरती को लेकर सोशल मीडिया में जमकर चर्चा हो रही है। उन्हें सबसे खूबसूरत सांसद बताया जा रहा है। सांसद बनने से पहले मिमी चक्रवर्ती एक फिल्म अभिनेत्री रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+