Mr India 2017: लखनऊ के जितेश सिंह देव बने मिस्टर इंडिया व‌र्ल्ड, मानुषी संग जाना चाहते हैं डेट पर

Recommended Video

    Mr India 2017: Jitesh Singh Deo know more about him | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। लखनऊ निवासी जितेश सिंह देव ने पीटर इंग्लैंड मिस्टर इंडिया 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जितेश ने ये खिताब 17 प्रतिद्वंद्वी को पछाड़कर हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में फ‌र्स्ट रनर अप अभि खजूरिया और सेकेंड रनर अप पवन राव रहे। मिस्टर इंडिया का क्राउन जितेश को बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनाउत ने पहनाया। जितेश अब मिस्टर व‌र्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।अपनी इस सफलता के बारे में बात करते हुए जितेश सिंह ने कहा कि मैंने खिताब जीतने के बारे में तो नहीं सोचा था, लेकिन मुझे खुद पर विश्वास था। आत्मविश्वास की ताकत आपको हमेशा प्रेरित करती है। जब मेरे नाम की घोषणा हुई तो मैं अवाक रह गया। मेरे पास कहने को कोई शब्द ही नहीं थे।

    मुझे कड़ी मेहनत करनी है

    मुझे कड़ी मेहनत करनी है

    जितेश सिंह ने कहा कि लेकिन अब इस खिताब जीतने के साथ ही मेरी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। मिस्टर व‌र्ल्ड की प्रतियोगिता और अधिक कठिन होने वाली है। आज मैं अपनी जीत का जश्न मनाऊंगा, लेकिन कल से एक नई पारी की शुरुआत करूंगा। मुझे कड़ी मेहनत करनी है।

    मूल रूप से लखनऊवासी

    मूल रूप से लखनऊवासी

    मूल रूप से लखनऊवासी जितेश ने अपनी स्कूली शिक्षा लखनऊ के मोस्ट पॉपुलर स्कूल सिटी मॉनेसरी से पूरी की है,और उन्होंने इंजीनियरिंग की शिक्षा इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज से प्राप्त की है।

     मानुषी संग डेट पर जाना चाहते हैं

    मानुषी संग डेट पर जाना चाहते हैं

    पेशे से एक्टर और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के फैन जितेश की हॉबी ट्रेवलिंग, स्विमिंग और एक्टिंग हैं। जितेश, विश्वसुंदरी मानुषी से इस हद तक प्रभावित हैं कि वो उन्हें डेट पर ले जाना चाहते हैं।

     मानुषी छिल्लर 2017 की विश्व सुंदरी

    मानुषी छिल्लर 2017 की विश्व सुंदरी

    जितेश सिंह देव से जब पूछा गया कि वो किस ब्यूटी क्वीन के साथ डेट पर जाना चाहते हैं तो उनका सिर्फ एक ही जवाब था, मानुषी छिल्लर। आपको बता दें कि हाल ही में हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने 2017 की विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+