इस रक्षाबंधन मिलिए PM मोदी की पाकिस्‍तानी बहन से जिसे शायद ही जानते हों आप

कमर मोहसिन शेख का जन्‍म पाकिस्‍तान में हुआ है, वो शादी के बाद भारत आ गईं थीं।

नई दिल्ली। आज रक्षाबंधन का त्यौहार है। बहनें अपने भाईयों के कलाईयों पर राखी बांधकर उनके मंगलमय जीवन की कामना करेंगी। हर साल की तरह स्कूली बच्चें और महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधेंगी, लेकिन उन सबमें सबसे खास होगी पीएम मोदी की पाकिस्तानी बहन। जी हां भले ही सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी हो, लेकिन राखी पर पीएम मोदी को हर साल उनकी पाकिस्तानी बहन मोहसिन शेख राखी बांधकर प्रेम और भाईचारे का उदाहरण पेश करती है।

 Meet Modi's Pakistani sister Qamar Shaikh who has been tying him Rakhi for 36 years

36 सालों से बांध रही हैं राखी

पीएम मोदी की पाकिस्तानी बहन पिछले 36 साल से राखी बांधती आ रही हैं। कमर मोहसिन शेख इस बार भी पीएम मोदी को राखी बांधेंगी और इसके लिए पीएम ने उन्हें दिल्ली बुला लिया है।

पाकिस्तान में जन्मीं है मोहसिन शेख

कमर मोहसिन शेख का जन्‍म पाकिस्‍तान में हुआ है, वो शादी के बाद भारत आ गईं थीं। वो खुद को गर्व से हिंदुस्‍तानी मानती हैं। मोहसिन की पहचान पीएम मोदी से तब हुई जब को संघ के कार्यकर्ता थे। काम के सिलसिले में कमर मोहसिन शेख का उनसे मिलना जुलना होता रहता था।

राखी बांधने के लिए बढ़ा दिया हाथ

एक बार रक्षाबंधन के दिन जब मोहसिन उनसे मिली औरप राखी बांधने की बात कही तो मोदी ने खुशी से अपना हाथ आगे कर दिया। तब से लेकर हर साल वो नरेंद्र मोदी को राखी बांधती आ रही हैं। मोहसिन को लगा कि शायद इस बार व्यस्त कार्यक्रम की वजह से वो उन्हें राखी नहीं बांध सकेंगी, लेकिन पीएम मोदी ने दो दिन पहले ही उन्हें फोन करके दिल्ली बुला लिया।

बेहद खुश हैं मोहसिन

मोहसिन कहती हैं कि जब वो पाकिस्तान के शौहर के साथ भारत आईं थी तो भारत में उनके ससुरालीजनों के अलावा कोई रिश्तेदार नहीं था, लेकिन जब वो दिल्ली में नरेंद्र मोदी से मिली तो उनका व्यवहार बेहद अच्छा लगा। वो हमेशा उनके पूछते थे कि कैसी हो मेरी बहन? वो हर साल उन्हें राखी बांधती रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+