कौन हैं महक मलिक, जिनके ठुमकों पर पाकिस्तान के लोग हैं दीवाने, कहते हैं वहां की सपना चौधरी
नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर डांसर-सिंगर सपना चौधरी आज भारत का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं, अपने दमदार कला के जरिए आज सपना चौधरी मनोरंजन की दुनिया का बड़ा नाम हैं, सपना के लटकों-झटकों को देखकर हर कोई क्रेजी हो जाता है, आज सपना को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है, उनके डांस के जलवे अब तो दूसरे देशों में भी होने लगे हैं लेकिन आज हम अपने देश की सपना चौधरी के बारे में बात नहीं करेंगे बल्कि आज जिक्र उनका करते हैं, जो कि सरहद पार पाकिस्तान की सपना चौधरी के नाम से मशहूर हैं।

इंटरनेट सनसनी बनीं महक मलिक
जी हां, यहां बात हो रही हैं पाकिस्तान की इंटरनेट सनसनी बनीं महक मलिक की, जिन्हें पाकिस्तान की सपना चौधरी कहा जाता है, उनके लटकों-झटकों में भी वो ही मादकता झलकती है, जो कि सपना के नृत्य में दिखती हैं।
बॉलीवुड के गानों पर थिरकतीं हैं महक मलिक
महक के कई वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो बॉलीवुड के गानों में थिरक रहीं हैं, उनके डांस की काफी स्टाइल सपना चौधरी जैसी ही है। वायरल हो रहे कई वीडियो में तो लोग उनके ऊपर पैसे लुटाते नजर आ रहे हैं।

डांस का वीडियो हुआ था वायरल
प्राप्त जानकारी के मुताबिक महक ने डांस की शुरुआत शादी और पार्टियों के कार्यक्रमों से की थी और एक दिन उनका Video किसी ने वायरल कर दिया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

बॅालीवुड के गानों पर डांस करती दिखती हैं महक...
महक मलिक अक्सर बॅालीवुड के गानों पर डांस करती दिखती हैं। जिसमें 'लैला मैं लैला', 'टिप टिप बरसा पानी', 'कमरिया लचके रे', 'मुझको राणा जी माफ करना' और माधरी दीक्षित का सुपरहिट गाना 'दिल देने की रुत आई' भी शामिल है।

सपना की तरह महक के लिए भी क्रेजी हैं लोग
जैसे हमारे यहां सपना चौधरी का डांस देखने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो जाती है, वैसे ही पाकिस्तान में महक मलिक का डांस देखने के लिए हजारों की तादात में लोग जमा हो जाते हैं, इसलिए महक मलिक को अब पाकिस्तान की सपना चौधरी कहा जाने लगा है।
देखें महक मलिक के डांस वीडियो












Click it and Unblock the Notifications