कश्मीर की बहू हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की बहन चित्रांगदा, युवराज विक्रमादित्य से हुई है शादी
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के 'महाराज' ज्योतिरादित्य सिंधिया अब भाजपा परिवार में शामिल हो गए हैं, बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी मुख्यालय में सदस्यता ली, कांग्रेस पार्टी में कभी राहुल गांधी के बेहद करीबी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अब भगवा चोला पहन लिया है, बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सिंधिया ने पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया।

कश्मीर की बहू हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की बहन चित्रांगदा
और इसीके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया का पूरा परिवार भगवा रंग में रंग गया ,उनकी दादी तो पहले से ही भाजपाई थीं और दोनों बुआ भी बीजेपी का हिस्सा हैं, ऐसे में 18 साल तक कांग्रेस पार्टी का अभिन्न अंग और कांग्रेस युवराज राहुल गांधी के बेहद करीबी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अब भाजपा परिवार के सदस्य बन गए हैं।

माधवराव सिंधिया और महारानी माधवी की बेटी हैं चित्रांगदा
सिंधिया राजवंश के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का पूरा जीवन राजसी ठाठ-बाट में बीता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की एक बड़ी बहन भी हैं, जी हां माधवराव सिंधिया और महारानी माधवी की एक बेटी चित्रांगद सिंधिया भी हैं, जो कि कश्मीर की बहू हैं।

कश्मीर के युवराज विक्रमादित्य सिंह से हुई है चित्रांगदा की शादी
आमतौर पर मीडिया से दूर रहने वाली चित्रांगदा राधे सिंधिया का जन्म14 फरवरी 1967 को हुआ था, चित्रांगदा की शादी 11 दिसंबर 1987 के दिन जम्मू-कश्मीर और जमवाल घराने के युवराज विक्रमादित्य सिंह के साथ हुई और इस तरह ग्वालियर की राजकुमारी कश्मीर की बहू बन गई।

दिल्ली में रहती हैं चित्रांगदा
चित्रांगदा की पढ़ाई मुंबई और देहरादून के वेलहेल्म्स स्कूल से हुई। जिसके बाद वे दिल्ली रहीं। शादी के बाद वे बहू बनकर कश्मीर रहने चलीं गई और यहां करीब 2 साल रहने के बाद वे अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गईं और अब वहीं रहती हैं।

राजा करण सिंह के पुत्र हैं युवराज विक्रमादित्य
मालूम हो कि युवराज विक्रमादित्य का जन्म 5 अगस्त 1964 के दिन मुंबई में हुआ, वो राजा करण सिंह के पुत्र हैं, जो कि जम्मू-कश्मीर के अंतिम शासक हरि सिंह के खानदान ताल्लुक रखते हैं, उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से पूरी हुई। जिसके बाद वे बीए करने सिंगापुर के युनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज चले गए। अब वे होटल में बदल चुके तहरागढ़ महल के मेनेजिंग डायरेक्टर हैं। साथ ही, कश्मीर की पोलो टीम के कैप्टन भी हैं। चित्रांगदा और विक्रमादित्य को शादी से एक बेटा और एक बेटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications