ईशा से इश्क करते हैं ब्रिसबेन मैच के हीरो ऋषभ पंत, बहुत हसीन हैं उनकी गर्लफ्रेंड

Meet Gabba Test's Hero Rishabh Pant's Girl friend Isha Negi: ब्रिसबेन के गाबा में मंगलवार को टीम इंडिया ने बड़ा कमाल किया। क्लासिक प्लेयर अजिंक्य रहाणे की शानदार कप्तानी में भारतीय टीम के धुरंधरों ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में आस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर नया इतिहास रचा और यही नहीं इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने चार मैचों की सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 1988 के बाद से यानी कि 33 साल से गाबा के मैदान पर टेस्ट मैच नहीं हारी थी लेकिन भारतीय शेरों ने उसे कल यहां चारों खाने चित्त कर दिया।

'मैन ऑफ द मैच' ऋषभ पंत ने खेली शानदार पारी

'मैन ऑफ द मैच' ऋषभ पंत ने खेली शानदार पारी

टीम इंडिया की इस जीत में अहम रोल निभाया है उत्तराखंड के बेटे ऋषभ पंत ने, जिन्होंने 138 गेंदो में 89 रनों की ना केवल शानदार नाबाद पारी खेली बल्कि 'मैन ऑफ द मैच' ऋषभ पंत अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले इंडियन विकेटकीपर भी बन गए हैं। आम से लेकर खास तक हर किसी की जुबां पर केवल पंत का ही नाम है। सोशल मीडिया पर तो लोगों ने उन्हें हीरो, भारत के शेर, रीयल हीरो जैसे विशेषण से संबोधित किया है।

Recommended Video

    ईशा से इश्क करते हैं ब्रिसबेन मैच के हीरो ऋषभ पंत, बहुत हसीन हैं उनकी गर्लफ्रेंड
    शा नेगी के प्यार की गिरफ्त में हैं ऋषभ पंत

    शा नेगी के प्यार की गिरफ्त में हैं ऋषभ पंत

    लेकिन आप में से शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि लाखों दिलों पर राज करने वाले ऋषभ पंत के दिल पर किसी और का राज है, जी हां टीम इंडिया का क्लासिक हीरो ऋषभ पंत इन दिनों ईशा नेगी के प्यार की गिरफ्त में हैं। इस बात का खुलासा खुद पंत ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिछले साल जनवरी में किया था।

    रिलेशनशिप पर सार्वजनिक तौर पंत ने लगाई थी मुहर

    उन्होंने पिछले साल अपनी और ईशा की एक फोटो शेयर करके अपने रिलेशनशिप पर सार्वजनिक तौर पर मुहर लगा दी थी। पंत ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि मैं केवल आपको खुश रखना चाहता हूं क्योंकि आप खुश रहती हैं तो मैं भी खुश रहता हूं। जिस पर ईशा ने रिप्लाई करते हुए लिखा था 'माई सोलमेट, माई लव, माई लाइफ, माई बेस्ट फ्रेंड।'

    कौन हैं ईशा नेगी?

    कौन हैं ईशा नेगी?

    मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली ईशा नेगी ने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की है और उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से बीए ऑनर्स में स्नातक की डिग्री ली है। उनके इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक वे एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। पंत के साथ रिलेशनशिप का खुलासा होने के बाद से वो सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आप उनके सोशल अकाउंट की फोटो देखकर उनके बेहद हसीन और ग्लैमरस होने का अंदाजा लगा सकते हैं।

    गाबा टेस्ट में भारत ने रचा इतिहास

    गाबा टेस्ट में भारत ने रचा इतिहास

    मालूम हो कि गाबा टेस्ट में आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत पहली पारी में 336 रन ही बना सका था। इसके बाद आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 294 रन बनाए थे। भारत को 328 रनों की मुश्किल चुनौती मिली थी, जिसे उसने अपने जुझारूपन हासिल करके जीत का नया अध्याय लिख दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+