इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाने पर Canada सरकार करे कार्रवाई- मीनाक्षी लेखी
इंदिरा गांधी ने भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में निकाली गई परेड में उनकी मौत का उत्सव मनाया गया।

कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में निकाली गई एक परेड में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाया गया। जिसके लेकर विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कनाडा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि अपराध का जश्न नहीं मनाया जा सकता है। हत्या या हत्या किसी भी लोकतांत्रिक शासन में एक अपराध है और कनाडा की सरकार को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। आगे कहा कि कनाडा में जो कुछ भी हो रहा है, वह कानून और व्यवस्था के दायरे में आता है और सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
आपको बता दें कि इंदिरा गांधी ने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 में उनकी हत्या तक भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। 31 अक्टूबर, 1984 को उनके आधिकारिक निवास पर उनके ही दो अंगरक्षकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी अपनी चिंता व्यक्त की है और कहा है कि वोटबैंक की राजनीति के अलावा ऐसा करने की क्या जरूरत है। यह एक बड़ा मुद्दा है, जिसके तहत अलगाववादियों, कट्टरपंथियों और हिंसा के समर्थकों बढ़ावा दिया जा रहा है। यह दोनों देशों के रिश्तों के लिए अच्छा नहीं है और ही कनाडा के लिए।
कैमरन मैके ने हत्या के जश्न की निंदा की
वहीं, भारत में कनाडा के लिए उच्चायुक्त कैमरन मैके ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के जश्न की निंदा की। मैकके ने कहा कि वह कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाने वाले एक कार्यक्रम की खबरों से हैरान हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि कनाडा में एक कार्यक्रम की रिपोर्ट से मैं स्तब्ध हूं, जिसमें दिवंगत भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाया गया। नफरत या हिंसा के महिमामंडन के लिए कनाडा में कोई जगह नहीं है। मैं इन गतिविधियों की कड़ी निंदा करता हूं।
कांग्रेस ने भी की कड़ी निंदा
कांग्रेस ने भी परेड के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों के महिमामंडन की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस महासचिव और पार्टी सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पार्टी मुख्यालय ने भी कनाडा में खालिस्तान समर्थक परेड और इंदिरा गांधी के हत्यारों के महिमामंडन की निंदा की। सुरजेवाला ने कहा कि इंदिरा गांधी, पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री दिवंगत बेअंत सिंह और कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications