मोदी की इस महिला मंत्री के पास बेशुमार दौलत, पति हैं देश के दिग्गज वकील, कैसे बनीं अकूत संपत्ति की मालकिन?
Meenakshi Lekhi Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 में इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने कई मौजूदा सांसदों का टिकट काटा है, उसमें एक नाम नई दिल्ली लोकसभा से सांसद और मोदी कैबिनेट की मंत्री मीनाक्षी लेखी का भी है। लेकिन मीनाक्षी लेखी एक ऐसी नेता हैं, जो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह भाजपा ने इस बार बांसुरी स्वराज (सुषमा स्वराज की बेटी) को नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके बावजूद मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली में पार्टी के लिए जोरों-शोरों से प्रचार-प्रासर कर रही हैं।

मीनाक्षी लेखी अपनी संपत्ति को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं...क्योंकि ये मोदी कैबिनेट की सबसे अमीर महिला मंत्री हैं।
जी हां, मोदी कैबिनेट में निर्माला सीतारमण, अनुप्रिया पटेल स्मृति ईरानी समेत जितनी भी महिला मंत्री हैं, उनमें सबसे ज्यादा संपत्ति मीनाक्षी लेखी के पास है। मीनाक्षी लेखी ना सिर्फ महिलाओं में बल्कि मोदी कैबिनेट के टॉप-10 रईस मंत्रियों में भी शामिल हैं।

जानिए मीनाक्षी लेखी के बारे में? पति अमन लेखी भी हैं देश के दिग्गज वकील
मीनाक्षी लेखी वर्तमान में विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री हैं। मीनाक्षी लेखी 16वीं और 17वीं लोकसभा में नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रह चुकी हैं। मीनाक्षी लेखी सुप्रीम कोर्ट की वकील भी हैं। सिर्फ मीनाक्षी लेखी ही नहीं, बल्कि उनके पति अमन लेखी (Aman Lekhi) देश के दिग्गज वकील हैं और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं।
अमन लेखी भारत के पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भी रह चुके हैं। साल 2016 में अमन लेखी को LexisNexis द्वारा भारत के टॉप-100 कानूनी दिग्गजों की सूची में नामित किया गया था। अमन लेखी की गिनती देश के सबसे महंगे वकीलों में भी होती है। इनकी फीस लाखों में है।

Meenakshi Lekhi Assets: मीनाक्षी लेखी की संपत्ति?
- चुनावी हलफनामे के मुताबिक मीनाक्षी लेखी की कुल संपत्ति 36 करोड़ रुपये है। इसमें चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल है।
- मीनाक्षी लेखी की देनदारिया 79 लाख है। मनीक्षी लेखी अपने पास एक लाख और उनके पति अमन लेखी एक लाख 45 हजार कैश रखते हैं।
- मीनाक्षी लेखी और उनके पति अमन लेखी के अलग-अलग बैंक खातों में लगभग 3 करोड़ रुपये जमा हैं।

- मीनाक्षी लेखी ने कंपनियों में बांड, डिबेंचर और शेयर में 6 लाख रुपये निवेश किए हैं। इसके अलावा इन्होंने एलआईसी या अन्य बीमा पॉलिसियों में 76 लाख रुपये से ज्यादा निवेश किए हैं।
- मीनाक्षी लेखी के नाम पर कोई कार नहीं है। लेकिन हलफनामे में उन्होंने अपने पति अमन लेखी के 6 वाहनों का जिक्र किया है, जिसकी कुल कीमत 2 करोड़ रुपये है।

- मीनाक्षी लेखी के पास 49 लाख और अमन लेखी के पास 25 लाख के गहने हैं। कुल मिलाकर उनके परिवार के पास 81 लाख रुपये के गहने हैं।
- मीनाक्षी के पति के पास लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का कमर्शियल स्पेस है। वहीं इनके आलीशान घर की कीमत 22 करोड़ रुपये है। जो दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में है। वहीं एक 1 करोड़ का अपार्टमेंट है। वहीं दिल्ली में इनके दो और फ्लैट हैं, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications