गैरहाजिरी पर सचिन की सफाई, कहा भाई की सर्जरी के कारण नहीं आया संसद

सचिन ने कहा कि वह परिवार में बेहद जरूरी चिकित्सा कारणों से संसद की कार्यवाही में भाग नहीं ले सके। राज्यसभा में सचिन तेंडुलकर और बॉलिवुड स्टार रेखा जैसे मनोनीत सदस्यों के सदन से गायब रहने का मुद्दा उठा। संसद में यह मामला उठने के बाद सचिन ने कहा कि उनकी गैर हाजिरी पर खूब चर्चा हुई, लेकिन किसी भी संवैधानिक संस्था का अनादर करने की उनकी मंशा नहीं है। उनके बड़े भाई की बाईपास सर्जरी हुई और ऐसे में मेरा उनके साथ होना जरूरी था।
भाई के ऑपरेशन की चर्चा करते हुए सचिन ने कहा कि ऑपरेशन के बाद उनके भाई की सेहत में सुधार हो रहा है। ये बातें सचिन ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को पुरस्कार देने के लिए विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में कही।












Click it and Unblock the Notifications