विदेश मंत्रालय का बयान- पाकिस्तान का विमान मार गिराया, MiG 21 क्रैश, एक पायलट लापता
Recommended Video

नई दिल्ली। बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनावपूर्ण स्थिति है। इस वक्त पीएम मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हो रही है। वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार पूरे मामले पर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि पाक स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकाने पर भारत ने कार्रवाई की थी क्योंकि हमारे पास पुख्ता जानकारी थी कि जैश एक और हमले की योजना बना रहा है।

पाकिस्तानी F-16 को एयर फोर्स ने मार गिराया- MEA
उन्होंने कहा आज सुबह पाकिस्तानी जेट ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। इस दौरान पाकिस्तानी F-16 को एयर फोर्स ने मार गिराया। पाकिस्तानी F-16 को हमारे मिग-21 बिसन ने मार गिराया जिसे पाकिस्तानी सीमा में गिरते हुए देखा गया था। रवीश कुमार ने कहा कि दुर्भाग्यवश हमारा एक मिग-21 क्रैश हो गया और एक पायलट अभी लापता है।
हमारा एक पायलट लापता- मीईए
रवीश कुमार ने साथ ही कहा, पाकिस्तान का दावा कि एक पायलट उनकी हिरासत में है, हम इसका पता लगा रहे हैं। बता दें कि एयर स्ट्राइक के बाद आज पाकिस्तान के दो जेट्स भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे जिनमें से एक F-16 को मार गिराया गया है।

भारतीय वायुसेना ने जैश के ठिकानों पर बमबारी की थी
मंगलवार को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश के ठिकानों पर बमबारी की थी। मिराज-2000 ने जैश के ठिकानों पर 1000 किलो बम दागे थे। सूत्रों के हवाले से बताया कि इस हमले में करीब 300 आतंकी मारे गए जिसमें जैश के 25 टॉप कमांडर शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान इस हमले से बौखलाया हुआ है। इसी बौखलाहट के बाद पाकिस्तानी आर्मी ने एलओसी पर फायरिंग की। उन्होंने न केवल सेना के बंकर को निशाना बनाया बल्कि स्थानीय लोगों के घरों भी टारगेट किया, भारत की तरफ से भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications