रूस के समंदर में दो जहाजों में लगी आग, घटना पर विदेश मंत्रालय ने दिया बयान
नई दिल्ली। रूस में दो जहाजों में लगी आग से अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। रूस से क्रीमिया को अलग करने वाजले क्रेच स्ट्रेट में यह हादसा हुआ है और बताया जा रहा है कि जहाज का क्रू भारतीय था। जहाज पर 15 भारतीयों के अलावा टर्की और लीबिया के नागरिक शामिल थे। हादसा रूस की समुद्री सीमा में सोमवार को हुआ है। इस हादसे में प्रभावित भारतीयों के बारे में विदेश मंत्रालय की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। दोनों जहाजों पर तंजानिया के झंडे लगे हुए थे। एक जहाज पर लिक्विड नैचुरल गैस यानी एलएनजी थी तो दूसरा ऑयल टैंकर था। हादसा उस समय हुआ जब दोनों जहाज फ्यूल ट्रांसफर कर रहे थे।

दूतावास बनाए हुए है संपर्क
विदेश मंत्रालय की ओर से मंगलवार को उन मीडिया रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी जा रही थी जिसमें हादसे में भारतीयों के प्रभावित होने की बातें आ रही थीं। विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में रशियन मैरीटाइम एजेंसी का हवाला देते हुए आंकड़े जारी किए हैं। इसमें बताया गया कि 10 नाविकों की मौत हो चुकी है, 12 को बचा लिया गया है और नौ अभी तक लापता हैं। मॉस्को में भारतीय दूतावास लगातार रूस की एजेंसियों के साथ संपर्क बनाए हुए है। दूतावास भारतीय नागरिकों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करने के प्रयास कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि एजेंसियों की ओर से सभी जरूरी मदद का वादा भी किया गया है।
कुछ लोगों ने लगाई समंदर में छलांग
रूस के न्यूज चैनल रशिया टुडे या आरटी की ओर से बताया गया है कि इस घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं न्यूज एजेंसी इतर ताास की ओर से जानकारी दी गई है कि जो दो जहाज हादसे का शिकार हुए हैं उनमें से एक नाम कैंडी और दूसरे का नाम माइस्ट्रो था। कैंडी में क्रू के 17 मेंबर्स थे तो माइस्ट्रो में कुल 15 लोग सवार थे। कैंडी में टर्की के नौ और भारत के आठ नागरिक थे तो वहीं माइस्ट्रो में सात टर्की के, सात भारत के और लीबिया का इंटर्न सवार था। सूत्रों के मुताबिक एक जहाज में ब्लास्ट हुआ और फिर आग दूसरे जहाज में भी फैल गई। मौसम के हालात भी यहां पर राहत और बचाव कार्य में बाधा डाल रहे हैं। क्रेच स्ट्रेट रूस और क्रीमिया दोनों के लिए ही काफी रणनीतिक अहमियत रखता है। यह यूक्रेन के लिए एक अहम आर्थिक क्षेत्र है जहां से काले सागर के लिए जहाज रवाना होते हैं।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications