MeToo कैंपेन गलत चलन, महिलाएं 2-4 लाख लेकर लगा रही यौन शोषण के आरोप: भाजपा सांसद उदित राज
MeToo कैंपेन गलत चलन, महिलाएं 2-4 लाख लेकर लगा रही यौन शोषण के आरोप: भाजपा सांसद उदित राज
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद उदित राज का कहना है कि #MeToo अभियान के तहत अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में खुलासा करने वाली महिलाएं 2-4 लाख रुपए के लिए ये सब कर रही हैं। राज ने कहा कि 'महिलाएं आम तौर पर दो-चार लाख रुपए लेकर किसी व्यक्ति पर इस तरह के आरोप लगाती हैं, फिर किसी दूसरे व्यक्ति को चुन लेती हैं। उन्होंने कहा कि ये पुरुषों की आदत में है लेकिन क्या महिलाएं इसका दुरुपयोग नहीं कर सकती, इससे किसी की जिंदगी खराब हो जाती है।

ये गलत प्रथा की शुरुआत: राज
हाल के दिनों मे अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन शोषण को #MeToo अभियान के सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमे कई ऐसे लोगों पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं जो अपने एरिया के दिग्गज माने जाते हैं। महिलाओं के हिम्मत दिखाकर अपने साथ हुई बदसलूकी को बताने पर जहां काफी लोग इसे सराह रहे हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के सांसद उदित राज ने इसे गलत प्रथा बताया है।
नाना पाटेकर का समर्थन करते हुए मंगलवार को उन्होंने एक दशक बाद सामने आकर आरोप लगाने के लिए अभिनेत्री तनुश्री दत्ता पर ही सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि MeToकैंपेन में किसी व्यक्ति पर 10 साल बाद यौन शोषण का आरोप लगाने का क्या मतलब है ? इतने सालों बाद ऐसे मामले की सत्यता की जाँच कैसे हो सकेगा? जिस व्यक्ति पर झूठा आरोप लगा दिया जाएगा उसकी छवि का कितना बड़ा नुकशान होगा ये सोचने वाली बात है। गलत प्रथा की शुरुआत है।
ये ब्लैकमेल के लिए इस्तेमाल हो रहा
उदितराज ने कहा है कि MeToo मूवमेंट का इस्तेमाल लोगों को ब्लैकमेल करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दशकों-दशकों बाद इस तरह के खुलासे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हनी ट्रैप करना, रजामंदी के बाद बलात्कार की बात कह देना क्या महिलाएं नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाओं को तो तीस साल बाद यौन शोषण की बात याद आ रही है।

कई बड़े लोग आए हैं इस कैंपेन की जद में
बता दें कि नाना पाटेकर पर तनुश्री के आरोपों के बाद कई लड़कियों ने इस तरह के खुलासे किए हैं। इसमें फिल्म, मीडिया और राजनीतिक जगत के लोग भी हैं। मोदी सरकार में मंत्री एमजे अकबर पर भी आरोप लगे हैं। कई डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर पर भी यौन शोषण के आरोप लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications