Me Too: नेहा भसीन ने लगाए अनु मलिक पर संगीन आरोप, कहा-उसने मेरे साथ भी की थी बदतमीजी

मुंबई। मीटू मूवेंट के तहत संगीतकार अनु मलिक पर बहुत सारी महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद से उन्हें सोनी टीवी के मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडियल के जज की सीट से हटा दिया गया था, अनु मलिक की काफी आलोचना हुई थी, हालांकि अनु मलिक ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था लेकिन एक साल बाद फिर से अनु मलिक ने इंडियन आइडियल में वापसी की है, जिससे एक बार फिर से उन पर आरोप लगने शुरू हो गए हैं।

'21 साल की उम्र में अनु मलिक ने की थी बदतमीजी'

'21 साल की उम्र में अनु मलिक ने की थी बदतमीजी'

अनु मलिक पर अब संगीन आरोप लगाए हैं मशहूर गायिका नेहा भसीन ने, जिन्होंने ट्विटर के माध्यम से अपनी बात कही है, उन्होंने कहा कि अनु मलिक ने मेरे साथ उस समय गलत हरकत की थी, जिस वक्त मेरी उम्र मात्र 21 साल थी और मैं उनके पास अपने गाने की सीडी को लेकर गई थी, लेकिन वो उस वक्त मेरे गाने की बात करने के बजाय मेरी आंखों की तारीफ करने लगे थे, मुझे उनकी बातें अजीब और भयानक लगी थी, मैं डर गई थी और मैं झूठ बोलकर वहां से भाग गई थी और किसी अनहोनी से बच गई थी।

सोना महापात्रा ने भी लगाए हैं अनु मलिक पर गंदे आरोप

दरअसल नेहा भसीन ने यह बात सोना महापात्रा के एक ट्वीट के जवाब में लिखी, मालूम हो कि अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली सोना ने ट्ववीट किया था कि मीटू मूवमेंट में अनु मलिक के खिलाफ बोलने के बाद मुझे जज की सीट छोड़ने के लिए कहा गया, मुझे मेरे शो के जज ने कहा था कि मैंने अनु मलिक को जो पब्लिसिटी प्रदान की है उससे हमारे प्रतिद्विंदी शो की टीआरपी बढ़ गई है,एक साल बाद, सेक्शुएल हैरेसर फिर उसी सीट पर जाकर बैठ गया है।

अनुमलिक एक प्रीडेटर हैं: नेहा भसीन

अनुमलिक एक प्रीडेटर हैं: नेहा भसीन

जिसे Retweet करके नेहा ने लिखा कि मैं सोना की बात से पूरी तरह सहमत हूं, हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जो कि सेक्सिस्ट है और अनुमलिक एक प्रीडेटर हैं, मैं भी 21 साल की उम्र में उनकी अजीब हरकतों से दो चार हुई थी, वे मेरे सामने एक सोफे पर लेटे हुए एक स्टूडियो में मेरी आंखों के बारे में बात कर रहे थे, मैं इसके बाद वहां से झूठ बोलकर भाग गई थी, आज भी वो सब याद करती हूं तो बहुत डर लगता है, मैंने यह झूठ बोला कि मेरी मां नीचे इंतजार कर रही है, बाद मे उन्होंने मुझे मैसेज और फोन भी किया, जिसका जवाब मैंने कभी नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+