'कमरे में ले जाकर साजिद ने कहा- 100 करोड़ दूंगा, कुत्ते के साथ सेक्स करोगी'
मुंबई। फिल्म लिपिस्टिक अंडर माय बुर्का में दिखीं अभिनेत्री अहाना कुमरा ने बताया है कि एक मीटिंग के दौरान फिल्म निर्माता साजिद खान ने उनसे असहज कर देने वाले सवाल पूछे थे। अहाना ने बताया है कि जब वो साजिद के साथ बैठी थीं तो साजिद ने उनसे पूछा कि क्या तुम 100 करोड़ रुपए मिलने पर कुत्ते के साथ सेक्स करेंगी। मीटू कैंपेन के तहत साजिद खान पर अहाना से पहले भी कई अभिनेत्रियां खराब बर्ताव और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।

मीटिंग के लिए घर पर बुलाया
अहाना ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि साजिद ने एक मीटिंग के लिए साजिद ने उन्हें अपने घर बुलाया और एक कमरे में ले जाकर बेहद घटिया सवाल किए। अहाना कहती हैं, करीब एक साल पहले मैं साजिद खान से मिली थी। मुझे अंदाजा था कि वो एक घटिया आदमी है लेकिन काम के सिलसिले में मुझे उनसे मिलने जाना पड़ा। जब मैं उनके घर पहुंची तो वो मुझे एक कमरे में ले गए, जहां बहुत कम रोशनी थी। उन्होंने कहा कि वो मेरे बारे में जानना चाहते हैं। मैंने उनसे बाहर बैठने को कहा, उन्होंने बाहर अपनी मां के होने की बात कही तो मैंने कमरे की लाइट ऑन करने को कहा।

लगातार वल्गर जॉक सुनाते रहे साजिद
अहाना ने बताया है, मैंने उनके इरादे को भांप रही थी, वो संभल जाए इसलिए मैंने घर के बारे में बताते हुए कहा कि मेरी मां एक पुलिस अफसर है। उन्होंने अपने वल्गर जॉक और अजीब अजीब सवाल जारी रखे। उन्होंने पूछा कि अगर मैं तुम्हें 100 करोड़ रुपए दूंगा तो क्या तुम कुत्ते के साथ सेक्स करोगी। मैं इस तरह के चुटकुलों पर नहीं हंसी तो उन्होंने कहा कि मैं बहुत ज्यादा सोचती हूं इसलिए मैनस्ट्रीम फिल्मों में नहीं चल पाऊंगी।

मीटिंग के बाद मैसेज कर कहा, बिकिनी में हॉट लगती हो
अहाना का कहना है कि मिलकर लौटने के बाद साजिद खान ने मुझे मैसेज कर कहा कि तुम बिकिनी में काफी हॉट लगती हो। हालांकि अहाना ने ये भी कहा कि साजिद ने उनको छुआ नहीं था। साजिद खान पर मीटू कैंपेन के तहत मॉडल रेशेल व्हाइट, एक्ट्रेस सिमरन सूरी, प्रियंका बोस, सलोनी चोपड़ा और एक सीनियर जर्नलिस्ट भी यौन शोषण के आरोप लगा चुकी हैं। बिपाशा ने भी उनको एक खराब शख्स कहा है।

साजिद को मिल चुका है नोटिस
बता दें कि दो हफ्ते पहले फिल्म डायरेक्टर साजिद खान को उनपर लगे यौन शौषण के आरोपों को लेकर इंडियन फिल्म ऐंड टेलीविजन डायरेक्टर्स असोसिएशन ने साजिद खान को कारण बताओ नोटिस भेजा था। साजिद खान ने इस नोटिस का जवाब दिया है। उन्होंने कहा है किआपके नोटिस में बताए गए सभी आरोप गलत हैं। मेरा आपसे निवेदन है कि कोई भी एकतरफा फैसला न लें। मैं हमेशा अपने एसोसिएशन का सहयोग करूंगा। साजिद ने कहा है कि जिस तरह के मेरे ईपर आरोप लगे हैं उनसे मुझे और मेरे परिवार को काफी दुख पहुंचा है।












Click it and Unblock the Notifications