'क्या बकवास है...', McDonald अपने इस विज्ञापन को लेकर क्यों हो रहा है ट्रोल, 'लव स्टोरी' पर भड़के लोग
McDonald Ad: फास्ट फूड चेन मैकडॉनल्ड्स इन दिनों अपने लेटेस्ट एड कैंपेन को लेकर ट्रोल हो रहा है। ये एड 179 रुपये में मैकवेगी मील्स को लेकर है।

McDonald Troll for Ad campaign: फास्ट फूड चेन मैकडॉनल्ड्स अपने लेटेस्ट विज्ञापन कैंपेन को लेकर ट्रोल हो रहा है। इस एड में दिखाया गया है कि एक महिला कर्मचारी को एक ग्राहक इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहा है। नेटिजन्स को महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच की ये छोटी प्रेम कहानी पसंद नहीं आई है।
सोशल मीडिया यूजर ने मैकडॉनल्ड्स के इस विज्ञापन को कई तरह से आपत्तिजनक बताया है। विज्ञापन में दिखाया गया है कि एक शख्स (ग्राहक) एक महिला स्टाफ को मैकवेगी मील्स का ऑर्डर देता है और वे दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं। मैकवेगी मील्स मिलने के बाद शख्स जब खा रहा होता है, तो वह वहां से बैठकर महिला स्टाफ को देखता और इशारे करता है।
उसके बाद फिर से वह ऑर्डर देने के लिए महिला स्टाफ की काउंटर के सामने वाली लाइन में खड़ा हो जाता है। जबकि इसी दौरान एक दूसरे काउंटर वाला मेल स्टाफ उसे ऑर्डर देने के लिए बुलाता है। लेकिन वह दूसरे काउंटर पर जाने से मना कर देता है और लाइन में लगा रहता है। ये देखकर महिला स्टाफ मुस्कुराती है। ये एड यहीं पर खत्म हो जाता है और लिखा आता है...''DATE...SORT FOR @179''
इस विज्ञापन को शेयर कर मैकडॉनल्ड्स इंडिया ने ट्विटर पर लिखा है, ''कभी-कभी, सबसे बड़ी प्रेम कहानियां सबसे छोटी चीजों से शुरू होती हैं, एक नजर, एक मुस्कान, एक मील। अपने नजदीकी मैकडॉनल्ड्स में जाएं और 179 रुपये में मैकवेजी मील लें।''
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस विज्ञापन की आलोचना करते हुए लिखा कि ये एड समाज में गलत मैसेज दे रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैकडॉनल्ड्स का विज्ञापन ग्राहकों को कर्मचारियों के साथ फ्लर्ट करने के लिए बढ़ावा दे रहा है। एक यूजर ने कहा, ओह, ये तो बहुत ही बकवास औ भयानक आइडिया था।
एक यूजर ने लिखा, इस विज्ञापन की कई गलतियां हैं, जैसे... 1. आप अपने ग्राहकों को इतनी आजादी दे रहे हो कि वो आपके स्टाफ के साथ फ्लर्टिंग कर सकता है। 2. अपनी महिला कर्मचारियों के लिए संभावित रूप से आप अपने वर्कप्लेस को असुरक्षित बना रहे हैं। 3. लाभ के लिए अपनी महिला कर्मचारियों को यह सुझाव देना कि आपके ग्राहक आपके साथ कर फ्लर्ट सकते हैं।
एक यूजर ने कमेंट किया, "इस विज्ञापन से बेशक आपकी टीम के सदस्यों को परेशान होना पड़ेगा। इस अभियान के बारे में थोड़ा सोचना चाहिए आपको।''
यहां देखें विज्ञापन का पूरा वीडियो










Click it and Unblock the Notifications