एमसीडी चुनाव 2017: पीएम मोदी बोले, बीजेपी पर विश्वास जताने के लिए दिल्ली की जनता का शुक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट में कहा कि बीजेपी पर विश्वास कायम रखने के लिए दिल्ली के लोगों का शुक्रिया। पीएम मोदी ने अपनी टीम की मेहनत की भी जमकर सराहना की।
नई दिल्ली। दिल्ली एमसीडी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की जनता का शुक्रिया किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके दिल्ली की जनता का आभार प्रकट किया।

पीएम मोदी ने दिल्लीवालों का किया शुक्रिया
दिल्ली एमसीडी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार कब्जा कायम किया है। बीजेपी ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों में अपने प्रदर्शन से विरोधियों को करारा झटका दिया। तीनों नगर निगमों में बीजेपी की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली की जनता और अपनी टीम की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट में कहा कि बीजेपी पर विश्वास कायम रखने के लिए दिल्ली के लोगों का शुक्रिया। पीएम मोदी ने अपनी टीम की मेहनत की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम की कड़ी मेहनत से ही ये शानदार जीत हासिल हो सकी है।
इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत पर दिल्ली की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजे विकास की राजनीति को दर्शाते हैं। पिछले तीन साल में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व केंद्र सरकार काम कर रही है, उसी का असर नतीजों में नजर आ रहा है। देशभर में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के किए गए कार्यों की चर्चा है, ये जीत उसी को साबित करती है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के चुनाव के बाद अब ये जीत दर्शाती है कि कैसे लोग इसे पसंद कर रहे हैं। दिल्ली में जीत के लिए दिल्ली की जनता के साथ दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और दिल्ली के कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications