महंगी हुई मेडिकल की पढ़ाई, प्राइवेट कॉलेजों ने बढ़ाई फीस, 52 फीसदी तक का इजाफा
नई दिल्ली। एमबीबीएस की पढ़ाई करना अब और महंगा हो गया है। कई प्राइवेट कॉलेजों ने मेडिकल की पढ़ाई के लिए अपनी फीस मं बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ोतरी भी थोड़ी-बहुत नहीं बल्कि फीस में 53 फीसदी का इजाफा किया गया है।

प्राइवेट कॉलेजों ने बढ़ाई फीस
मध्यप्रदेश के प्राइवेट कॉलजों ने एमबीबीएस कोर्स के लिए फीस में 43 से 52.53 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। एडमिशन एंड फी रेग्यूलेटरी कमेटी में इस की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश के 7 कॉलेजों ने मेडिकल की फीस बढ़ा दी है। यूनिवर्सिटी ने एमबीबीएस बीडीएस एमडी क्लीनिकल एमडी नॉन क्लीनिकल की पढ़ाई के लिए फीस में बढ़ोतरी की है। डॉक्टर बनने के लिए चुकाने होंगे दो करोड़ रूपए!
डॉक्टर बनने में कितना होगा खर्च
अब फीस बढ़तोरी के बाद छात्रों को मेडिकल की फर्स्ट ईयर के लिए 5.72 लाख रुपए ट्यूशन फीस के तौर पर चुकाने होंगे, जबकि पहले उन्हें 3.5 लाख रुपए चुकाने पड़ते थे। वहीं इस साल मेडिकल में दाखिला लेने वाले छात्रों को साढ़े 4 में करीब 28 लाख रुपए मेडिकल की पढ़ाई के लिए खर्च करने होंगे।
किसने बढ़ाई कितनी फीस
भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज की फीस में 52.43 फीसदी का इजाफा किया गया है। वहीं इंदौर के श्री अरबिंदो की फीस में 52.43 फीसदी का इजाफा हुआ है। जबकि उज्जैन के आरडीगार्डी कॉलेज की फीस में 43 फीसदी का इजाफा किया गया है।
आपको बता दें कि हाल ही में तमिलनाडु के मेडिकल कॉलेजों ने अपनी फीस में बढ़ोतरी करते हुए इसे दोगुना कर दिया। अब तमिलनाडु में प्राइवेट कॉलेज से एम बीबीएस करने का खर्च तकरीबन 2 करोड़ रुपए आएगा।












Click it and Unblock the Notifications