फेसबुक फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में MBA की छात्रा से बलात्‍कार

बेंगलुरु। देश का आईटी हब कहे जाने वाले कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने एमबीए की छात्रा की जिंदगी तबाह कर दी। उसने कभी सोचा भी नहीं होगा कि दोस्‍ती के आड में उसके साथ हैवानियत का खेल खेला जाएगा। मामला एचएएल इलाके का है। यहां 24 साल की एमबीए स्‍टेडेंट अपने एक फेसबुक फ्रेंड के बर्थडे पार्टी में गई थी। पार्टी के बाद दोस्‍त ने उसके साथ बलात्‍कार किया। आरोपी की पहचान आदित्‍य के रूप में हुई है और वो आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। बेंगलुरु में वो प्राइवेट फर्म में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करता है।

फेसबुक फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में MBA की छात्रा से बलात्‍कार

पुलिस ने बताया कि आदित्‍य अपने दोस्‍त आरिफ के साथ फ्लैट शेयर करता है और शनिवार को उसी की जन्‍मदिन की पार्टी थी। जानकारी के मुताबिक अरिफ और एमबीए स्‍टूडेंट की दोस्‍ती कुछ महीने पहले फेसबुक पर हुई थी। आरिफ ने पीड़िता को बर्थडे पार्टी में बुलाया था। आरिफ, आदित्‍य और पीड़िता ने पार्टी की। थोड़ी देर बाद पीड़िता बेडरूम में आराम करने चली गई और आरिफ खाना पैक कराने।

इसी का फायदा उठाकर आदित्‍य ने छात्रा से बलात्‍कार किया। खाना लेकर आने के बाद जब आरिफ को घटना का पता चला तो वो शॉक रह गया। पुलिस ने बताया कि आदित्‍य के खिलाफ बलात्‍कार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसने जब रेप किया तब वो शराब के नशे में था। फिलहाल उसे न्‍यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+