योगी के मंत्री बोले मायावती बनेंगी अगली पीएम

नई दिल्ली- पूर्वांचल की 30 सीटों पर अपनी पकड़ की बात करने वाले योगी आदित्यनाथ सरकार के एक मंत्री को ही राज्य में बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर कोई उम्मीदें नहीं हैं। उन्होंने पिछली बार राज्य में 72 सीटें जीतने वाली बीजेपी और एनडीए के लिए इसबार सिर्फ 15 से 20 सीटें जीतने की भविष्यवाणी की है। योगी के मंत्री ने यहां तक दावा किया है कि देश की अगली प्रधानमंत्री 'दलित की बेटी' बनेगी।

'अगला पीएम दलित'

'अगला पीएम दलित'

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om prakash Rajbhar) ने अब दावा किया है कि प्रदेश में सपा-बसपा महागठबंधन को 50 से ज्यादा सीटें मिलने की संभावना है। न्यूज 18 से उन्होंने कहा है कि, "उत्तर प्रदेश में एनडीए को अधिकतम 15 से 20 सीटें मिलेगीं, जबकि गठबंधन को 50 से ज्यादा मिलेंगी और कांग्रेस अपनी टैली बढ़ाएगी। जहां तक मैं देख सकता हूं कि एक दलित (Dalit) प्रधामंत्री बनेगा, ये बीएसपी प्रमुख मायावती (Mayawati) या कोई और हो सकता है।"

'गोरखपुर, बलिया और गाजीपुर में हार जाएगी बीजेपी'

'गोरखपुर, बलिया और गाजीपुर में हार जाएगी बीजेपी'

राजभर (Om prakash Rajbhar) ने साफ किया कि अब उनकी 'पार्टी का 'भगवा पार्टी' के साथ कोई गठबंधन नहीं है और उनकी पार्टी के पास पूर्वांचल की 30 सीटों को प्रभावित करने की ताकत है।' उन्होंने बीजेपी से नाराजगी को जाहिर करते हुए बताया कि, "हमनें बीजेपी के लिए काम किया। हमनें सिर्फ एक सीट मांगी-घोसी, लेकिन उन्होंने (बीजेपी) उसे भी देने से मना कर दिया। बीजेपी गोरखपुर, बलिया और गाजीपुर में हार जाएगी।"

अंतिम चरण में बीजेपी को मुश्किलों में डाल सकते हैं

अंतिम चरण में बीजेपी को मुश्किलों में डाल सकते हैं

19 तारीख को पूर्वांचल की जिन 13 सीटों पर वोटिंग होनी है, उसमें राजभर समुदाय का वोट काफी मायने रखता है। 2014 और 2017 के चुनाव में राजभर बीजेपी के साथ थे। रविवार को पूर्वांचल की महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज सीटों पर वोटिंग होनी है। गौरतलब है कि ओम प्रकाश राजभर (Om prakash Rajbhar) ने बीजेपी के साथ सीटों पर बातचीत टूटने के बाद पिछले 13 अप्रैल को योगी सरकार से इस्तीफे की पेशकश करते हुए कहा था कि उन्हें इस सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। तब से वो बीजेपी को हराने की मुहिम में जुटे हुए हैं और वाराणसी समेत 36 पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि, 3 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों का नामांकन रद्दे होने के चलते वह बीजेपी के खिलाफ एक जगह कांग्रेस और दो जगह महागठबंधन के उम्मीदवारों का समर्थन कर रही है। इनमें मिर्जापुर में कांग्रेस और महाराजगंज एवं बांसगांव में गठबंधन के उम्मीदवार को वह समर्थन दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+