Mayawati ने बागी तेवर दिखाने वाले तीन बसपा नेताओं को बर्खास्त किया, भाजपा को सपोर्ट करने के आरोप

बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो Mayawati ने Yamunanagar Zila Parishad चुनाव में बागी तेवर दिखाने वाले तीन बसपा नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बर्खास्त नेताओं पर आरोप बीजेपी को सपोर्ट करने का है।

Mayawati

Mayawati Yamunanagar Zila Parishad चुनाव में बसपा नेताओं के बागी तेवर पर नरमी दिखाने के मूड में नहीं। उन्होंने बागी तेवर दिखाने वाले तीन बसपा नेताओं को बर्खास्त कर दिया है। आरोप बसपा के खिलाफ जाने और बीजेपी को सपोर्ट करने का है।

रिपोर्ट के मुताबिक यूपी स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने पर मायावती की पार्टी से 3 नेताओं को निष्कासित कर दिया गया है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने यमुनानगर जिला परिषद सभापति चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने पर अपने तीन सदस्यों को निष्कासित कर दिया है।

बसपा ने शनिवार को एक बयान में कहा कि सुशीला रानी, अग्नि विजय सिंह और सुमन रानी ने अपनी पार्टी के खिलाफ जाकर यमुनानगर जिला परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। ऐसे में तीनों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Recommended Video

    निकाय चुनाव से पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बदला प्रदेश अध्यक्ष

    रिपोर्ट के मुताबिक तीनों बसपा नेताओं को विगत 30 अक्टूबर को हुए चुनाव में यमुनानगर जिला परिषद के वार्ड 11, 13 और 16 से सदस्य के रूप में चुना गया था। हालांकि, तीनों ने सभापति के लिए वोटिंग के दौरान बागी रुख अपना लिया और भाजपा को सपोर्ट किया। भेद खुलने पर बसपा ने तीनों नेताओं को निष्कासित कर दिया।

    ये भी पढ़ें- उड़ानों पर नजरें, पैर जमीं पर, 16 घंटे में बना दिया नेशनल रिकॉर्ड ! जानिए 55 साल के चैंपियन की कहानी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+