BJP महिला मोर्चा पर चली लाठियां, मायावती ने कहा फ्लॉप प्रदर्शन!

लखनऊ। पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर के परिवारीजनों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध व बसपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज भी हुआ जिसमें प्रदर्शनकारियों समेत महिला सिपाहियों को भी चोटें आई हैं।

Bjp's protest was completely Flop Show said Mayawati

फिर से उठी ये मांगे

  • महिला मोर्चा ने मांग की कि ऐसी अमर्यादित टिप्पणी करने वाले विधानपरिषद् में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत अन्य नेताओं को बसपा से बाहर का रास्ता दिखाया जाए।
  • अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों की गिरफ्तारी हो।
  • राज्यपाल रामनाईक से मांग की गई कि नसीमुद्दीन को विधानपरिषद् में नेता प्रतिपक्ष के पद से बर्खास्त करें।

महिला प्रदर्शनकारियों की महिला सिपाहियों के साथ झड़प

ज्ञापन देने की मांग पर अड़ीं महिला प्रदर्शनकारियों के साथ महिला सिपाहियों की कई बार झड़प हुई। जिसकी वजह से पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं। प्रदर्शनकारियों ने आक्रोशित होकर दो बैरिकेडिंग भी तोड़ डाली।

-
-
-
-
-
-
-
BJP महिला मोर्चा पर चली लाठियां, मायावती ने कहा फ्लॉप प्रदर्शन!

BJP महिला मोर्चा पर चली लाठियां, मायावती ने कहा फ्लॉप प्रदर्शन!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की गवर्नर से मुलाकात

मौके पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या और अन्य नेताओं की वहां मौजूद एसएसपी और जिला प्रशासन के साथ बातचीत हुई। जिसके बाद 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने पार्टी की प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल के नेतृत्व में राज्यपाल रामनाईक से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

फ्लॉप था प्रदर्शन, सिर्फ 500 महिलाएं ही जुटीं- मायावती

बसपा सुप्रीमों मायावती ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन पूरी तरह से फ्लॉप रहा। महज 500 महिलाओं की भीड़ ही जुटी। इसके इतर उन्होंने दयाशंकर सिंह की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि हाईकोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इंकार करने से साफ हो गया है कि दयाशंकर दोषी है।

सपा-भाजपा की मिलीभगत का आरोप!

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा-भाजपा की मिलीभगत के कारण दयाशंकर की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। साथ ही यह भी सवाल उठाया कि इस मामले में अन्य नामों को छोड़कर सिर्फ नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी की मांग क्यों की जा रही है। मायावती ने यह भी कहा कि भाजपा पूरे मामले का सांप्रदायीकरण करने के लिए नसीमुद्दीन की गिरफ्तारी की मांग कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+