मायावती का प्रियंका पर हमला, कांग्रेस जनहित का ख्याल करती तो बसपा बनती ही नहीं

नई दिल्ली। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि आज कांग्रेस 'भारत बचाओ, संविधान बचाओ' रैली कर रही है लेकिन सत्ता में रहते जनहित की अनदेखी की। अगर कांग्रेस ने दलित, पिछड़ों और मुसलमानों के हितों की हिफाजत की होती तो ना आज भाजपा सत्ता में होती और ना ही बसपा को बनाने की जरूरत पड़ती। मायावती ने ये बात प्रियंका गांधी के लखनऊ में दिए बयान को लेकर कही है, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों के डरे होने की बात कही है।

Mayawati attack priyanka gandhi, Mayawati, priyanka gandhi, lucknow, uttar pradesh, bsp, congress, मायावती

मायावती ने शनिवार को दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा है- कांग्रेस आज अपनी पार्टी के स्थापना दिवस को 'भारत बचाओ, संविधान बचाओ' के रूप में मना रही है। इस मौके पर दूसरों पर चिन्ता व्यक्त करने के बजाए कांग्रेस स्वयं अपनी स्थिति पर आत्म-चिन्तन करती है, तो यह बेहतर होता, जिससे निकलने के लिए उसे अब किस्म-किस्म की नाटकबाजी करनी पड़ रही है।

दूसरे ट्वीट में उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने कहा है- भारत बचाओ, संविधान बचाओ की याद कांग्रेस को तब क्यों नहीं आयी जब वह सत्ता में रहकर जनहित की घोर अनदेखी कर रही थी जिसमें दलितों, पिछड़ों व मुस्लिमों को भी उनका संवैधानिक हक नहीं मिल पा रहा था जिसके कारण ही आज बीजेपी सत्ता में बनी हुई है, तभी फिर BSP को भी बनाने की जरूरत पड़ी।

क्या बोलीं थी प्रियंका गांधी

शनिवार सुबह प्रियंका गांधी कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस के मौके पर लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि विपक्षी के दूसरे दल चुप हैं। वो सरकार के खिलाफ ज्यादा कुछ नहीं बोल रहे हैं लेकिन कांग्रेस के साथ ऐसा नहीं है। हम सरकार की गलत कामों को जनता के सामने रखेंगे। हम चुप नहीं बैठेंगे ना डरेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+