मायावती का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- ये भाजपा से अलग नहीं

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि कांग्रेस और भाजपा के चरित्र में कोई फर्क नहीं है। गुरुवार को मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा कर दिया तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने गाय काटने के आरोप में रासुका लगाई है। ऐसे में दोनों में फर्क क्या है।

एएमयू छात्रों पर मुकदमें को बताया गलत

एएमयू छात्रों पर मुकदमें को बताया गलत

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के परिसर में पत्रकार के साथ बदसलूकी पर 14 छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार की मायावती ने आलोचना करते हुए इसे सरकारी आतंक कहा है। मायावती ने कहा, एक तरफ जहां बीजेपी सरकार बोलने की आजादी को खत्म करने के लिए देशद्रोह जैसे गंभीर और सख्त कानून को मजाक बना दिया गया है, वहीं एमपी में कांग्रेस पार्टी की नई सरकार भी पूरी तरह से पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के नक्शेकदम पर चलते हुए, गोहत्या के शक में कई मुसलमानों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत बर्बर कार्रवाई कर रही है।

दोनों सरकारें सांप्रदायिक द्वेष से काम करती हैं

दोनों सरकारें सांप्रदायिक द्वेष से काम करती हैं

बीएसपी चीफ ने कहा, 'कांग्रेस और बीजेपी दोनों की ही सरकारें जातिवादी होने के साथ-साथ साम्प्रदायिक द्वेष की भावना से काम करती हैं। ऐसे में जनता को सोचना चाहिए कि बीजेपी और कांग्रेस पार्टी की सरकारों में क्या फर्क है।

 उत्तर प्रदेश में लग सकता है कांग्रेस के साथ गठबंधन को झटका

उत्तर प्रदेश में लग सकता है कांग्रेस के साथ गठबंधन को झटका

मायावती कांग्रेस पर पहले भी हमले करती रही हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने की कवायद को झटका लग सकता है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका के आने के बाद कांग्रेस भी सपा और बसपा के साथ शामिल हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+