मायावती की अपील दलित की बेटी को पीएम बनाने के लिए बीएसपी को वोट दें

Mayawati-punjab
नवाशहर। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने प्रधानमंत्री बनने की इच्‍छा को खुलकर जाहिर कर दिया है। पंजाब के नवाशहर में मायावती अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित कर रही थीं। मायावती ने यहां कहा कि एक दलित की बेटी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए बसपा के उम्‍मीदवारों को वोट करें।

मायावती पंजाब के नवाशहर में बसपा के उम्‍मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से आयोजित रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्‍होंने कहा कि जनता उनकी बात पर ध्‍यान दें और बसपा के उम्‍मीदवारों को वोट करें ताकि पार्टी केंद्र में मजबूत हो सके और केंद्र की सत्‍ता में आ सके। अपने उम्‍मीदवारों को प्रेरित करते हुए मायावती ने कहा कि वह 16वीं लोकसभा के चुनावों के लिए उन्‍हें अच्‍छे नतीजे दें।

मायावती के मुताबिक नतीजे ऐसे होने चाहिए ताकि केंद्र में बनने वाली अगली सरकार में उनका एक बड़ा रोल तय हो सके। उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री ने इस रैली के दौरान अपने विरोधियों बीजेपी और कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।

बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार और गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी भी मायावती के निशाने पर रहे। मायावती ने कहा कि अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो फिर देश बर्बाद हो जाएगा। देश अभी तक वर्ष 2002 के गुजरात दंगों को नहीं भुला पाया है। मायावती ने चेतावनी देने के अंदाज में कहा कि उन्‍हें नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनने से रोकना ही होगा।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि बीजेपी मोदी को एक असाधारण व्‍यक्तित्‍व के रूप में पेश कर रही है जो देश में बदलाव ला सकता है। मायावती ने आगे कहा कि केंद्र में जब बीजेपी की सरकार थी तब उन छह वर्षों में बीजेपी ने क्‍या किया और क्‍यों वह देश में कोई बदलाव नहीं ला सकी?

वहीं मायावती ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। मायावती ने कहा कि कांग्रेस पिछले 50 वर्षों से ज्‍यादा समय से केंद्र में है और सभी मोर्चो पर पूरी तरह से असफल सा‍बित हुई है। कांग्रेस ने देश को आगे बढ़ाने के लिए कोई भी कदम या प्रयास नहीं किए हैं।

मायावती ने कहा कि बसपा का वोट प्रतिशत बढ़ाने के मकसद से ही पार्टी ने इन लोकसभा चुनावों में अकेले आगे बढ़ने का फैसला किया था। मायावती का कहना था कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां देश को भ्रमित कर रहीहैं।

मायावती ने साफ शब्‍दों में अपने कार्यकर्ताओं को बता दिया कि अगर वह कड़ी मेहनत करके पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा देते हैं तो फिर पार्टी को उसी तरह से बहुमत मिलेगा जिस तरह से उसे उत्‍तर प्रदेश में हासिल हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+