जानिए मयंती लैंगर ने अपने पति स्टुअर्ट बिन्नी की धुआंधार पारी पर उनसे क्या पूछा

बेंगलुरू। कर्नाटक प्रीमियर लीग यूं तो लोगों के बीच खास लोकप्रियता नहीं बटोर सका, लेकिन शनिवार को कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद केपीएल सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। दरअसल शनिवार को केपीएल में खेले गए मैच के दौरान स्टुअर्ट बिन्नी ने शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके बाद जब उनकी पत्नी मयंती लैंगर ने उनका इंटरव्यू लिया तो यह वीडियो लोगों के बीच काफी तेजी से वायरल हो गया।

mayanti langer

बेलागावी पैंथर टीम की ओर से खेलते हुए स्टुअर्ट बिन्नी ने 46 गेंदों पर 87 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसकी बदौलत उनकी टीम ने शानदार 192/7 रन का स्कोर खड़ा किया। बिन्नी की इस शानदार पारी की वजह से बेंगलुरू ब्लास्टर के खिलाफ बेलागावी पैंथर को इस मैच में शानदार जीत मिली। इस पारी के बाद जब स्टुअर्ट बिन्नी अपनी पत्नी और टीवी प्रेजेंटेटर मयंती लैंगर को इंटरव्यू देने आए तो लोगों ने इस वीडियो को खूब सराहा।

इसे भी पढ़ें- किंग्स इलेवन पंजाब के बाद अब प्रीति जिंटा ने खरीदी एक और क्रिकेट टीम

मयंती लैंगर जोकि केपीएल में एक खेल चैनल की ओर से बतौर होस्ट का काम कर रही है, ऐसे में जब अपनी शादी की सालगिरह पर मयंती ने बिन्नी का इंटरव्यू लिया तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको बधाई दी। आपको बता दें कि केपीएल में केएल राहुल और मनीष पांडे जैसे बड़े म भी शामिल हैं, लेकिन वह मौजूदा समय में वह टीम इंडिया के साथ होने की वजह से इस लीग में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+