May Weather Forecast: मई भी रहेगा भीगा-भीगा, मौसम में बनी रहेगी सिहरन, जानिए IMD ने क्या कहा?
May Weather Forecast: मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले हफ्ते तक रहेगा इसलिए बारिश का दौर अगले सप्ताह भी जारी रहेगा।

May Weather Forecast: अप्रैल में हुई बारिश के बाद मई महीने की शुरुआत भी बरसात से हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने मई के पूर्वानुमान को जारी किया है, जिसके तहत उसने कहा है कि 15 मई तक पूरे उत्तर भारत में बारिश होती रहेगी, जिसकी वजह से तापमान काफी डाउन हो सकता है। उसका अनुमान है कि मई महीने में 91 फीसदी बारिश होगी जो कि औसत से कहीं ज्यादा है। मौसम में ये परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है इसलिए लोगों को मई में बारिश का सामना करना पड़ रहा है।
मई में भी होगी बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि जहां उत्तर भारत बारिश की चपेट में रहेगा, तो वहीं पूर्व और दक्षिण भारत लू की चपेट में आ सकता है यहां पर मई के अनुरूप ही गर्मी ही रहेगी लेकिन नॉर्थ इंडिया में तापमान कम रहेगा। हालांकि आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की चाल में परिवर्तन जारी है और इस वजह से इसका सटीक अनुमान लगाना अभी थोड़ा मुश्किल है।
मई महीने में लू चलने के आसार
आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी छत्तीसगढ़ और तटीय गुजरात में भी लू चलने के आसार हैं और गर्मी बढे़गी। तो वहीं एक बार फिर से उसने दोहराया है कि अल-नीनो का इफेक्ट मानसून पर दिखेगा लेकिन सितंबर के महीने में ना कि शुरुआती दिनों में, इस बार मानसून के सामान्य ही रहने के आसार हैं। तो वहीं मई महीने में उत्तर-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर लगातार जारी ही रहेगा।
17 राज्यों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कहा है कि आज दिल्ली-एनसीआर समेत 17 राज्यों में बारिश होने की आशंका है, जिसके लिए उसने यलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में आज बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना भी दिख रही है। तो वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय , मिजोरम, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, यूपी-बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में भी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त मौसम के बारे में जानकारी लेने की अपील की गई है।












Click it and Unblock the Notifications