मथुरा में एक संदिग्ध की गिरफ्तारी, दिल्ली की जामा मस्जिद के होटलों पर पुलिस के छापे
Recommended Video

मथुरा। रविवार देर रात एटीएस की टीम ने मथुरा के पास भोपाल शताब्दी से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिस पर शक है कि वो गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहा था, जांच में पता चला है कि उसके साथ उसके दो और साथी भी हैं, जो एक दिन पहले ही दिल्ली के एक होटल से फरार हुए हैं, अब उन दोनों की तलाश में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, यूपी ATS और IB जुट गई है, जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक वो दोनों दिल्ली में ही कहीं छुपे हैं, जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए हैं, हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि गिरफ्तार व्यक्ति का आतंकी गतिविधियों से कुछ लेना-देना है।

भोपाल शताब्दी से गिरफ्तार हुआ संदिग्ध
जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी के कार्यक्रम केमद्देनजर इस वक्त दिल्ली समेत देश के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है, इसी जांच के तहत दिल्ली से भोपाल शताब्दी से गिरफ्तार शख्स की हरकतें जब टीटी को संदिग्ध लगी तो उसने उस आदमी से पूछताछ की, पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम बिलाल अहमद वानी बताया और कहा कि वो अनंतनाग से आ रहा है, वो और उसके साथी इस बार 26 जनवरी के कार्यक्रम और अक्षरधाम मंदिर को खून से रंग देंगे।

आतंकी हमले की साजिश सुन जीआरपी के उड़े होश
इतना सुनते ही जीआरपी के होश उड़ गए , उसने तुरंत इसकी जानकारी यूपी ATS को दी, जह यूपी ATS ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो वह ऐसे व्यक्ति की तरह हरकतें करने लगा जैसे कोई पागल इंसान करता है, उसके पास से आधार कार्ड भी मिला है।

जामा मस्जिद के पास होटल में ठहरे थे दो संदिग्ध
हालांकि पूछताछ में उसने बताया कि वो अपने दो साथियों संग दिल्ली के जामा मस्जिद के पास होटल अल राशिद में ठहरा हुआ है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और IB होटल अल राशिद पहुंची, जहां पता चला कि गिरफ्तार इंसान अपने दोनों साथियों संग यहां जनवरी को आया जरुर था लेकिन 6 जनवरी को वो सभी यहां रात आठ बजे चले गए थे। जिसके बाद जांच एजेंसी अब उन दोनों संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही है।

सलमान-कटरीना लालकिले जाएंगे...
उसने ये भी बताया कि वो और उसके साथी कोड-वर्ड में बात करते हैं और उनके कोडवर्ड हैं, सलमान, केटरीना और टाइगर जिंदा है और फेक करेंसी, उसने कहा कि सलमान-कटरीना लालकिले जाएंगे और डांस करेंगे, इस कोड का क्या मतलब है, ये पता लगाने के लिए इस बारे में खुफिया विभाग की टीमें जुटी हैं।
Bilal Ahmad Wani arrested y'day from #Mathura junction for travelling w/o ticket & suspicious behaviour confirmed to be J&K resident. Name & addresses of 2 other J&K residents staying with him in a Delhi hotel also confirmed. Terror links not confirmed yet: Aseem Arun, IG, UP ATS
— ANI UP (@ANINewsUP) January 8, 2018












Click it and Unblock the Notifications