मथुरा हिंसा का मास्टरमाइंड रामबृक्ष यादव की मौत, परिजनों को बुलाया गया शिनाख्त के लिए

लखनऊ। मथुरा में जवाहर बाग पर अवैध कब्जे का मास्टरमाइंड रामबृक्ष यादव की संभवत: मृत्यु हो गयी है। अवैध कब्जे के खिलाफ चलाये गये अभियान में 11 ऐसे शब बरामद किये गये हैं जिनकी पहचान नहीं की जा सकी हैं जिसमें से एक शव रामबृक्ष यादव के होने की उम्मीद है।

Master Mind of Mathura clash Rambriksha Yadav likely died

उत्तर प्रदेश के डीजीपी जावीद अहम ने कहा कि रामबृक्ष यादव के सहयोगियों के 11 शव बरामद हुए हैं जिनकी पहचान की जा रही है। इन शवों के साथ मरने वालों की कुल संख्या 27 पहुंच गयी है। जावीद अहमद ने कहा कि बरामद हुए शवों में कई शवों की पहचान नहीं हो सकी है। रामबृक्ष यादव का शव की उसके सहयोगियों ने अभी तक पहचान नहीं की है। उसके शव की पहचान के लिए उसके परिवार से संपर्क किया गया है।

आपको बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से एक संस्था को रामबृक्ष यादव चलाता था और अपनी अजीबो गरीब मांगो को लेकर वह जवाहर बाग में धरने पर बैठा था। जो शव पाये गये हैं उसमें एक शव रामबृक्ष से मिलता जुलता है जिसके बाल छोटे और सफेद हैं। मथुरा के एसपी अरुण कुमार का कहना है कि शारीरिक बनावट के आधार पर लगता है कि रामबृक्ष मारा गया है।

उन्होंने कहा कि हमने रामबृक्ष यादव के परिवार वालों को शव की पहचान के लिए बुलाया गया है। पुलिस शव का डीएनए टेस्ट करायेगी जिससे इस बात की पुष्टि हो सके कि यह रामबृक्ष का ही शव है। पुलिस के अनुसार सिलेंडर ब्लास्ट में रामबृक्ष यादव व 11 लोगों की मृत्यु हो गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+