गुड़गांव में 'महाजाम': धारा 144 लागू, 16 घंटे से फंसी जिंदगियां, भूखे-प्यासे लोग बेहाल
गुड़गांव। क्या आपने कभी सुना है कि किसी शहर में ट्रैफिक जाम के चलते धारा 144 लगा हो? नहीं ना! तो हम आपको बताते हैं। बताने से पहले आपको इतना जरुर कहना चाहेंगे कि ये जाम नहीं ''महाजाम'' है। जी हां राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में बारिश के कारण 16 घंटे बाद भी कई इलाकों में जाम लगा हुआ है। जाम कोई ऐसा वैसा नहीं बल्कि 25 किमी लंबा। शुक्रवार की सुबह से हो रही बारिश ने इस जाम को और बढ़ा दिया है।

इलाके में एहतियातन धारा 144 लगाई गई है, वहीं पुलिस ने दिल्ली के लोगों से गुड़गांव की तरफ नहीं आने की अपील की है। गुड़गांव के कई स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक हीरो हांडा चौक से पूरे गुडगांव का ड्रेनेज सिस्टम गुजरता है, जहां सीवेज का काम चल रहा है। कल हुई बारीश से वहां जल भराव हो गया, जिसके कारण चार-चार फुट पानी भर गया। मौके पर कई गाडियां और बस खराब हो गई जिसके कारण जाम लग गया।
गुड़गांव में कल शाम से लगा है 'महाजाम', भूखे-प्यासे लोग बेहाल
इसके अलावा कहीं और से जाम की सूचना नहीं है लेकिन भारी ट्रैफिक बना हुआ है। दिल्ली-गुडगांव सीमा से हीरो होंडा चौक 25 किलोमीटर पड़ता है और ये रास्ता पूरी तरह जाम है। ट्रैफिक पुलिस ने 12 बजे तक लोगों को इधर आने से मना किया है।
भूख से लोगों की हालत खराब
ऑफिस और घर के बीच फंसे लोगों का भूख-प्यास औऱ थकान से हाल बेहाल हैं। लोगों की पूरी रात सड़क पर गुजर गई। नाइट शिफ्ट वाले ऑफिस नहीं पहुंच पाए। ईवनिंग शिफ्ट करने वाले ऑफिस वाले घर नहीं पहुंच पाए।
राजनीति भी है जारी
जाम से एक तरफ लोग परेशान हैं तो दूसरी ओर राजनीति भी हो रही है। इस बीच हरियाणा के सीएम ने जाम से पल्ला झाड़ लिया है। यही नहीं उन्होंने इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहरा दिया है। उन्होंने कहा है कि जाम के लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं। वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खट्टर को करारा जवाब दिया है। सिसोदिया ने कहा, गुड़गांव का नाम गुरुग्राम रखने से विकास नहीं होता। विकास के लिए योजनाएं बनाना और उनपर अमल करना ज़रूरी होता है।












Click it and Unblock the Notifications