राजस्थान के चूरू में आया भयानक रेतीला तूफान, दोपहर के वक्त पूरे शहर में छाया अंधेरा

नई दिल्ली: राजस्थान के चूरू में गुरुवार को जबरदस्त रेतीला तूफान आया, जिस वजह से दोपहर के वक्त ही पूरे शहर में अंधेरा छा गया। इस दौरान विजिबिलिटी जीरो होने के चलते गाड़ियों के पहिए थम गए। फिलहाल तूफान से अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। इस दौरान लोगों के घरों में भारी मात्रा में धूल घुसने से उनके सामने परेशानी जरूर खड़ी हो गई है।

80Km की रफ्तार से चली हवाएं

80Km की रफ्तार से चली हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर 11.45 बजे के करीब चूरू शहर में अचानक से तेज हवाएं चलीं। इस दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा में धूल आसमान में उड़ने लगी। बाद में यू तूफान धीरे-धीरे शहर की ओर बढ़ा। जिससे पूरे शहर में अंधेरा छा गया। इस दौरान 70-80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। साथ ही विजिबिलिटी भी न के बराबर थी। तूफान की वजह से किसी तरह का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत जरूर आई है।

तूफान देखकर लोग हैरान

तूफान देखकर लोग हैरान

वैसे तो रेगिस्तान में इस तरह के तूफान सामान्य बात हैं, लेकिन चूरू शहर में अचानक ऐसा तूफान देखकर सभी हैरान रह गए। तूफान के दौरान ज्यादातर गाड़ियों के पहिए थम गए, तो वहीं कुछ लोग लाइट जलाकर बड़ी मुश्किल से अपने गंतव्य तक पहुंचे। इस दौरान सरदारशहर और रतनगढ़ में भी धूल भरी आंधी आई, वहां भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले मई में राजस्थान के जैसलमेर में भी रेतीला तूफान आया था। उस दौरान भी ऐसे ही हालात बने थे।

राजस्थान के इन हिस्सों में बारिश

राजस्थान के इन हिस्सों में बारिश

वहीं मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को जारी अलर्ट के मुताबिक चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, जयपुर, अलवर, अजमेर में बारिश की संभावना है। इस दौरान 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गुरुवार को राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। जिस वजह से ये बारिश लोगों को गर्मी से राहत दिलाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+