भाजपा शासित एमसीडी में फैले भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर शुरू की गईं मोहल्ला सभाओं में उमड़ रही भारी भीड़- AAP

आम आदमी पार्टी, एमसीडी, दिल्ली, दिल्ली नगर निगम, अरविंद केजरीवाल, मोहल्ला सभा, Aam Aadmi Party, MCD, Delhi, Municipal Corporation of Delhi, Arvind Kejriwal, Mohalla Sabha

नई दिल्ली। भाजपा शासित नगर निगम में कथित तौर पर फैले भ्रष्टाचार की पोल खोलने के लिए आम आदमी पार्टी मोहल्ला सभाओं का आयोजन कर रही है। पार्टी का कहना है कि गुरुवार को दिल्ली की 44 अलग-अलग विधानसभाओं में 74 मोहल्ला सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। सभा में 7500 से अधिक स्थानीय लोगों ने भाग लिया। आम आदमी पार्टी का कहना है कि उन्होंने जिस उद्देश्य से इस मुहिम की शुरूआत की थी वह सफल होता दिख रहा है, क्योंकि मोहल्ला सभाओं में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

arvind kejriwal

हमारा उद्देश बीजेपी का असली भ्रष्टाचारी चेहरा दिखाना है। हमारा उद्देश्य है कि दिल्ली के प्रत्येक व्यक्ति के घर तक पहुंचाकर भाजपा का असली चेहरा दिखाया जाए। पार्टी का कहना है कि हम लोगों को खुलकर भाजपा शासित एमसीडी में फैले भ्रष्टाचार के बारे में बता रहे हैं और लोग की भी इस बारे में यही राय है कि एमसीडी में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करके एक ईमानदार पार्टी को सत्ता सौंपने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना की वैक्सीन के लिए बनेंगे 81 सेंटर, 16 जनवरी से लगेगा टीका: अरविंद केजरीवाल

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी भाजपा द्वारा शासित दिल्ली नगर निगम में कथित तौर पर फैले भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लोगों को जोड़ने के लिए 7 जनवरी 2021 से दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में मोहल्ला सभाओं का आयोजन कर रही है।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी लंबे समय से एमसीडी को दिल्ली सरकार के प्रति जवाबदेह बनाने की मांग कर रही है। अन्य शहरों के विपरीत, एमसीडी अब तक राज्य सरकार के लिए जवाबदेह नहीं है। हालांकि यह दिल्ली सरकार से अपना धन प्राप्त करती है और उपराज्यपाल के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+