गोवा तट के पास मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग, एक की मौत, एकाएक फटे 20 कंटेनर
गोवा के बेतुल में एक कंटेनर कार्गो मर्चेंट जहाज एमवी मेर्सक फ्रैंकफर्ट में शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग का शिकार हो गया। शिपिंग मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान फिलीपींस के एक नाविक के रूप में हुई है। जहाज पर 21 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें फिलिपिनो, मोंटेनेग्रिन और यूक्रेनी नागरिक शामिल थे, और यह मुंद्रा बंदरगाह से कोलंबो, श्रीलंका जा रहा था।
तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी और फैलती चली गई। उन्हें तब सूचना मिली जब चालक दल आग पर काबू नहीं पा सका।

एकाएक फटे 20 कंटेनर
शुरुआत में जहाज के चालक दल ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे इसे काबू नहीं कर पाए। आग तेजी से डेक पर फैल गई, जिससे कंटेनर फट गए। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, जहाज पर मौजूद 160 कंटेनरों में से 20 में आग लगी है। शिपिंग मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मालवाहक जहाज भारतीय तट से करीब 80 समुद्री मील दूर है।
#WATCH | A major fire broke out on a container cargo merchant vessel about 102 nautical miles southwest of Goa. ICG is doing the fire fighting operation on the ship which carries international maritime dangerous goods amid bad weather and heavy rains.
— ANI (@ANI) July 19, 2024
(Source: Indian coast… pic.twitter.com/viDy564oze
आग बुझाने को भेजे गए 5 जहाज
गोवा तटरक्षक बल के उप महानिरीक्षक मनोज भाटिया ने बताया कि उन्होंने अग्निशमन उपकरणों के साथ तीन जहाज मौके पर भेजे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपने कोच्चि बेस से बचाव कार्य के लिए एक हेलीकॉप्टर भेजने को कहा है।
@IndiaCoastGuard MRCC #Mumbai received distress call on 19 Jul 24 from container carrier MV Maersk Frankfurt 50 NM off #Karwar regarding major #fire onboard. #ICG #Dornier & Ships Sachet, Sujeet and Samrat pressed into action. #ALH and additional aircraft being mobilized to… pic.twitter.com/b6JKlY2f75
— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) July 19, 2024
भारतीय तटरक्षक बल ने अपने एक जहाज को उस क्षेत्र में भेजा और बाद में आग बुझाने के प्रयासों को बढ़ाने के लिए दो अतिरिक्त जहाज भेजे। एक डोर्नियर विमान भी भेजा गया और साथ ही मुंबई बंदरगाह से एक आपातकालीन टोइंग पोत (ईटीवी) को भी सहायता के लिए भेजा गया। इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक, आग बुझाने का काम जोरों पर चल रहा था। हालांकि, आईसीजी के अनुसार, डेक पर रखे कंटेनर अभी भी फट रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications