मुंबई के ओशिवारा में फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, काबू पाने में छूटे फायर ब्रिगेड के पसीने
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि मौके पर 15 फायर इंजन और 10 वाटर टैंक लगाए गए थे।
नई दिल्ली। मुंबई के ओशिवारा इलाके में जोगेश्वरी झुग्गी बस्ती के बास स्थित फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि मौके पर 15 फायर इंजन और 10 वाटर टैंक लगाए गए थे। आग पर काबू पा लिया गया है।
आग किस वजह से लगी यह अब तक पता नहीं चल सका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि फर्नीचर मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लगी है।












Click it and Unblock the Notifications