प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर
सूरत। गुजरात के सूरत स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां इसे बुझाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

सुबह 6 बजे से लगी है आग
प्लास्टिक फैक्ट्री में ये आग सुबह 6 बजे से लगी है। ये फैक्ट्री सूरत के मांडवी स्थित हरियन गांव में स्थित है। अब तक की जानकारी के मुताबिक आग से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
हालांकि संपत्ति को खासा नुकसान होने की उम्मीद है। फिलहाल आग बुझाने की कवायद जारी है।
संपत्ति के ज्यादा नुकसान की उम्मीद
फैक्ट्री में लगी आग इतनी भयानक है कि आस-पास के इलाके में काले धुएं का गुबार नजर आ रहा है। फिलहाल अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चला है।
आग से सम्पत्ति को काफी नुकसान की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि 12 सितंबर को साणंद के टाटा नैनो प्लांट में भी भीषण आग लगी थी। इसे 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काबू किया था।












Click it and Unblock the Notifications