कोच्चि: ब्रह्मपुरम वेस्ट प्लांट में लगी भीषण आग, नेवी की टीम ने संभाला मोर्चा
कोच्चि के ब्रह्मपुरम वेस्ट प्लांट में भीषण आग लग गई है, जिस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Brahamapuram Waste Plant: कोच्चि के ब्रह्मपुरम वेस्ट प्लांट में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल के अलावा नेवी की टीम भी मशक्कत कर रही है। आसमान और जमीन से दोनों तरीकों से आग बुझाने के लिए काम किया जा रहा है। हालांकि आग लगने के कारण क्या है, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने घटना का वीडियो साझा किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आग कितनी भयंकर लगी हुई है।
केरल के कोच्चि में ब्रह्मपुरम वेस्ट प्लांट में भीषण आग लगने के बाद जमीन पर रक्षा अग्निशामकों के अलावा नौसेना की टीम आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं। एक तरफ जहां फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कोशिश कतर रही है तो दूसरी तरफ नौसेना ने अपने हवाई अग्निशमन को इस्तेमाल किया है।
नौसेना ALH द्वारा लार्ज एरिया एरियल लिक्विड डिस्पर्सल Eqpt का उपयोग करके हवाई अग्निशमन सक्रिय आग लगने वाले इलाके में 5000 लीटर से अधिक पानी का छिड़काव किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आग कितनी दूर तक फैली हुई है। धुआं के बड़े- बड़े गुबार नजर आ रहे हैं। आग की चपेट में काफी इलाका आ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications