भूकंप के झटकों से कांप उठी दिल्‍ली-एनसीआर, पाकिस्‍तान में केंद्र

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्ली और एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूएसजीएस के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गर्इ है। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की तीव्रता का केंद्र पाकिस्तान का फैसलाबाद है। भूकंप के झटके शाम पांच बजकर पांच मिनट पर महसूस किए गए। दिल्‍ली और नोएडा की ऊंची इमारतों तथा दफ्तर में बैठे लोगों ने ये झटके महसूस किए, जिसके बाद लोग घबराकर बाहर निकल आए।

भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान के दलबंडिर में था। मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.4 थी. हालांकि पाकिस्‍तान के जियो टीवी का कहना है कि रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 थी। पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान के अलावा कराची, क्‍वेटा और हैदराबाद में भी करीब डेढ़ मिनट तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इन झटकों की वजह से लोग घबराकर घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

Earthquake
फिलहाल किसी प्रकार के जानमाल की हानि की कोई सूचना नहीं है। वहीं, अमेरिकी विभाग का भी कहना है कि भूकंप की तीव्रता 7.4 है। जब भूकंप के झटके लगे तब लोग अपने अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। पाकिस्तान के सरकारी अधिकारियों के अनुसार यह भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर करीब 20 किलोमीटर पर रहा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+