पाकिस्तान से जंग के सवाल पर शहीद पायलट की पत्नी ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में बुधवार को भारतीय वायुसेना का Mi-17 V5 चॉपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें स्वाड्रन लीडर निनाद मांडवगाने शहीद हो गए थे। महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले निनाद मांडवगाने का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। वहीं, पाकिस्तान से जंग की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही बहस पर शहीद निनाद मांडवगाने की पत्नी विजेता ने बड़ी बात कही है। शहीद की पत्नी ने कहा कि उन्हें युद्ध नहीं चाहिए। आप लोगों को युद्ध के नुकसान का अंदाजा नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर युद्ध की मांग बंद करें।

'सोशल मीडिया पर युद्ध की मांग बंद करें'

'सोशल मीडिया पर युद्ध की मांग बंद करें'

शहीद की पत्नी ने कहा कि सोशल मीडिया पर युद्ध की मांग बंद करें, आपको युद्ध चाहिए तो खुद बॉर्डर पर जाइए, हम नहीं चाहते कि युद्ध में और कोई निनाद शहीद हों। उन्होंने कहा कि मीडिया कई बार अपनी जिम्मेदारी निभाती है लेकिन कई बार नहीं निभाती है। सोशल मीडिया पर युद्ध की बढ़ती मांग पर उन्होंने कहा कि ये सब बंद होना चाहिए।

चॉपर क्रैश में स्वाड्रन लीडर निनाद मांडवगाने हुए थे शहीद

चॉपर क्रैश में स्वाड्रन लीडर निनाद मांडवगाने हुए थे शहीद

विजेता ने कहा कि अगर आप निनाद या विंग कमांडर अभिनंदन या फिर किसी और शहीद के लिए कुछ भी करना चाहते हैं तो नारे लगाने के बजाए या तो खुद सेना में शामिल हो जाएं या अपने परिवार के किसी सदस्य को सेना में भेज दीजिए। उन्होंने कहा कि अगर आप लोग इतना भी नहीं कर सकते तो देश की खातिर अपने आसपास के इलाकों को साफ रखिये, लड़कियों को मत छेड़िये।

युद्ध चाहिए तो सीमा पर जाइए- शहीद की पत्नी

युद्ध चाहिए तो सीमा पर जाइए- शहीद की पत्नी

बता दें कि चॉपर एयर पेट्रोल मिशन पर था और इसने श्रीनगर से उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान बडगाम के पास धमाका हुआ और Mi-17 V5 चॉपर क्रैश होने के बाद नीचे गिर गया था। अधिकारियों के मुताबिक गारेंद कलां गांव के पास सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था। इस चॉपर कैश में स्वाड्रन लीडर निनाद मांडवगाने के अलावा 5 और जवान शहीद हुए थे। स्वाड्रन लीडर निनाद मांडवगाने की दो साल की एक बेटी है। इस दुर्घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+