सर्वे: अब डर नहीं, डर के आगे जीत दिखती है भारतीय युवाओं को
नई दिल्ली। भारतीय युवााओं में पहले जहां डर था, अब डर के आगे जीत दिखती है। पहले दूसरों की सोच पर निर्भरता थी, अब खुद की नई सोच के साथ आगे बढ़ने का जज्बा और अपने लक्ष्य को पूरा करने की ललक दिखाई देती है। जी हां हिन्दुस्तान टाइम्स मार्स यूथ सर्वे की रिपोर्ट यही कह रही है।
देश की 15 राजधानियों में रहने वाले 18-25 साल की आयु के 5000 युवाओं पर किये गये इस सर्वेक्षण में भारतीय युवाओं के बारे में निम्न बातें निकल कर सामने आयी हैं-
- भारतीय युवा जीत के बारे में ज्यादा सोचते हैं।
- लक्ष्य को पूरा करने के लिये रिस्क लेने में अब डरते नहीं हैं।
- सोशल मीडिया की लत से भारतीय युवा बहुत खुश हैं।
और क्या-क्या बोले युवा पढ़ते हैं तस्वीरों के साथ स्लाइडर में-

48% का भाजपा को समर्थन
अगर आज चुनाव हों तो 48 प्रतिशत युवा भाजपा को वोट देंगे।

84.8% का वोट फिर एनडीए को
84.8% युवा जिन्होंने पिछले चुनाव में एनडीए को वोट दिया था, फिर एनडीए को ही वोट देना चाहते हैं।

51.7% के लिये मोदी आइकन
51.7% प्रतिशत युवाओं के पॉलिटिकल आइकन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

10.1% प्रतिशत युवा केजरीवाल के
10.1% प्रतिशत युवाओं के पॉलिटिकल आइकन अरविंद केजरीवाल हैं।

50% से युवा क्या ज्यादा बोले
50% से युवा बोले कि वो पिछली जैनरेशन से ज्यादा जागरूक एवं महत्वकांक्षी हैं।

13.6% भारत के लिये आशावादी नहीं
13.6% युवा अपने देश भारत के लिये कतई आशावादी नहीं हैं।

75% की सोच
75% युवा सोचते हैं कि भारत में तेजी से आगे बढ़ने के अवसर नहीं मिलते।

81.3% का जीवन असंतुलित
81.3% युवा कहते हैं कि उनका जीवन असंतुलित है। ऑफिस और पर्सनल लाइफ में संतुलन नहीं बैठता।












Click it and Unblock the Notifications