स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल की इस 500 साल पुराने किले में होने जा रही शादी, जानिए कौन हैं होने वाला दामाद?
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल ईरानी की शादी अर्जुन भल्ला से 500 साल पुराने खींवसर फोर्ट में होने जा रहा है। खींवसर फोर्ट को 3 दिनों के लिए बुक किया गया है। जहां 9 फरवरी को शादी होगी।

Smriti Irani Daughter Wedding: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बाद अब जल्द एक और शादी की शहनाई राजस्थान के 500 साल पुराने किले में बजने वाली है। मंगलवार को जहां जैसलमेर का शाही किला सिद्धार्थ और कियारा की शादी की गवाह बना। वहीं अब नागौर जिले के खींवसर फोर्ट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और जुबिन ईरानी की बेटी शेनेल ईरानी की शादी होने जा रही है। शेनेल ईरानी की शादी अर्जुन भल्ला से होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खींवसर फोर्ट को 3 दिनों के लिए बुक किया गया है।

3 दिन के लिए बुक किया किला
राजस्थान शान-ओ-शौकत और शाही शादियों के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है। राजस्थान के किले कई बड़े-बड़े लोगों की शादियों का वेन्यू रहा है। ऐसे में अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी की शादी भी खींवसर फोर्ट में होने जा रही है, जिसको सात, आठ और नौ फरवरी यानी तीन दिनों के लिए बुक किया गया है। शादी की तैयारियों के बीच खींवसर फोर्ट को बहुत खूबसूरती से सजाया गया है।

खींवसर फोर्ट में हाई प्रोफाइल वेडिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के कार्यक्रम को बहुत निजी रखा गया है, जो कि परिवार के लोगों तक ही सीमित है। खींवसर फोर्ट में होने जा रही हाई प्रोफाइल वेडिंग में सिर्फ 50 मेहमानों की लिस्ट बनाई गई है। हालांकि अभी तक किसी भी बड़े वीवीआईपी के आने की जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले 7 फरवरी यानी मंगलवार को स्मृति ईरानी अपनी फैमिली के साथ जोधपुर एयरपोर्ट पहुंची थी, जहां से बाई रोड खींवसर फोर्ट के लिए रवाना हुईं।

9 फरवरी को लेंगे फेरे
गुरुवार 9 फरवरी को शनेल ईरानी-अर्जुन भल्ला पूरे रीति-रिवाज के साथ अग्नि के सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे। बता दें कि शनेल जुबिन ईरानी की पहली पत्नी की बेटी हैं। इसके अलावा स्मृति और जुबिन ईरानी के दो बच्चे हैं, जिनका नाम जोर और जोइश है। बता दें कि शनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला की सगाई 2021 में दुबई में हुई थी।

जानिए कौन हैं अर्जुन भल्ला?
शनेल ईरानी एक एडवोकेट हैं और मुंबई से स्कूलिंग करने के बाद उन्होंने अमेरीका की जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की है। वहीं अर्जुन भल्ला एनआरआई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजुर्न भी एक वकील है। जिनके माता-पिता भारत से हैं, लेकिन वो अपनी फैमिली के साथ कनाड़ा में रहते हैं। अर्जुन ने यूनाइटेड किंगडम में लीस्टर यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री ली है। मौजूदा वक्त में दुंबई में वो एक लॉ कंपनी में हैं।












Click it and Unblock the Notifications