काटजू ने किया संत मदर टेरेसा का अपमान, बताया धोखेबाज, लोगों ने लगा दी क्लास
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कण्डेय काटजू मानो विवादों से अपना नाता जोड़ चुके हैं। एक के बाद एक विवादित बयान देकर काटजू मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। ताजा विवादित बयान उन्होंने संत मदर टेरेसा को लेकर दिया है।

मदर टेरेसा का अपमान
मार्केण्य काटजू ने संत मदर टेरेसा को अपमानित करते हुए फ्रॉड बताया है। काटजू ने मदर टेरेसा को लेकर कुछ सवाल उठाए। काटजू ने अपने फेसबुक पेज पर मदर टेरेसा को संत बनाने के फैसले को गलत ठहराया और लिखा कि टेरेसा कुछ संदिग्ध लोगों से डोनेशन के रूप में पैसा लेती थीं।
बताया धोखेबाज
इतना ही नहीं काटजू ने लिखा कि अगर उन्हें कोई 10 मिलियन डॉलर देगा तो वो भी गरीबों की सेवा करने लगेंगे। उन्होंने सवाल उठाएं कि मुझे समझ नहीं आता कि आखिर लोग मदर टेरेसा को क्यों इतना चाहते हैं, जबकि मेरे विचार से वो अर्द्ध शिक्षित कट्टरपंथी और धोखेबाज थीं।
पहले भी दिए विवादित बयान
हलांकि काटजू के इन आरोपों का लोगों ने खुलकर विरोध किया। लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब काटजू ने इस तरह के विवादित बयान दिए हो। हाल ही में उन्होंने आतंकी बुमराह वानी को लेकर लेख लिखा था, जिसे लेकर विवाद हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications