मार्गरेट अल्वा ने लगाया जासूसी का आरोप, बोलीं- 'बड़ा भाई' सुन रहा फोन पर बात, ये है न्यू इंडिया
नई दिल्ली, 26 जुलाई। विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने जिस तरह से अपने फोन की सेवाएं बंद होने पर एमटीएनएल पर तंज कसा था उसके बाद से वह चर्चा में हैं। एक बार फिर से मार्गरेट अल्वा ने फोन रिकॉर्डिंग का आरोप लगाया है। मार्गरेट अल्वा ने ट्वीट करके लिखा, इस बात का डर कि बड़ा भाई हमेशा आप पर नजर रख रहा है और अलग-अलग दलों के नेताओं की बाचतीच को वह सुन रहा है, यह है नया भारत। सांसद और राजनीतिक दलों के नेता कई फोन रखते हैं, अक्सर वो अपने फोन नंबर को बदलते हैं, वह धीमी आवाज में और फुसफुसाकर बात करते हैं, जब भी वो मिलते हैं। डर लोकतंत्र की हत्या करता है।

भाजपा का नाम लिए बिना मार्गरेट अल्वा ने उसे बिग ब्रदर बताते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह बड़ा भाई हमेशा आप पर नजर रखता है, आपकी नेताओं से होने वाली बात को सुनता है। इससे पहले किए गए ट्वीट में मार्गरेट अल्वा ने कहा था कि भाजपा के कुछ दोस्तों से बात करने के बाद मेरे मोबाइल फोन पर सभी कॉल डायवर्ट हो गए, मैं ना तो फोन उठा पा रही हूं और ना ही किसी को फोन कर पा रही हूं। अगर आप मेरा फोन फिर से चालू कर दें तो मैं वादा करती हूं कि भाजपा, टीएमसी और बीजेडी के सांसदों को कॉल नहीं करूंगी।
Recommended Video
बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने दिल्लीवासियों को एक व्हाट्सएप मैसेज को लेकर अलर्ट किया था कि व्हाट्सएप ग्रुप दिल्ली पुलिस और एमटीएनएल के लोगो का गलत इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस ने इसे केवाईसी स्कैम बताया है। इस मैसेज के टॉप पर लिखा रहता है कि एमटीएनएल इ-केवाईसी लिमिटेड। आगे ब्रैकेट में लिखा होता है जरूरी सूचना। दरअसल इसी तरह का एक मैसेज मार्गरेट अल्वा को भी आया था, जिसके बाद उन्होंने एमटीएनएल पर निशाना साधते हुए कहा था कि अब मैं भाजपा के नेताओं और टीएमसी व बीजेडी के सांसदों से बात नहीं करूंगी, मेरा फोन फिर से चालू कर दीजिए।
पुलिस की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि वह सतर्क रहे और किसी से भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी को साझा ना करें, किसी भी अनवेरिफाइड लिंक पर क्लिक ना करें। ना ही कोई इस तरह का ऐप डाउनलोड करें। एमटीएनएल व्हाट्सएप के जरिए केवाईसी नहीं करता है। इस तरह के फर्जीवाड़े से आपको सावधान रहने की जरूरत है। मोबाइल पर आने वाले इस तरह के मैसेज को नजरअंदाज करें।












Click it and Unblock the Notifications