मुंबई: 22 वर्षीय टीवी एक्टर प्रफुल्ल भालेराव की ट्रेन से गिरकर मौत, ट्रैक पर पड़ा मिला शव
मुंबई। मराठी टीवी सीरियल 'कुंकु' को नई पहचान दिलाने वाले 22 वर्षीय कलाकार प्रफुल्ल भालेराव का सोमवार को एक ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। प्रफुल्ल सोमवार सुबह ट्रेन से जाने के लिए निकले थे लेकिन ट्रेन में चढ़ते वक्त वे गिर गए और उनकी मौत हो गई। प्रफुल्ल को 'जी मराठी' पर आने वाले शो 'कुंकु' में गन्या के किरदार ने घर-घर में पहचान दिलाई थी।

बोरीबली रेलवे पुलिस के मुताबिक, गिरगुम जाने के लिए मलाड स्टेशन से ट्रेन पर सवार हुए थे। अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि भालेराव ट्रेन के फुटबोर्ड पर खड़े थे तभी उनके हाथ छूट गए और ट्रेन के नीचे आ गए। हमे 4.30 बजे सूचना मिली कि ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है। बोरिवली जीआरपी के एक अधिकारी ने कहा कि उस समय ट्रेन में औसतन कम भीड़ होती है। पुलिस ने दुर्घटना मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक्टर के शव को पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हाल ही में प्रफुल्ल ने मराठी फिल्म 'बारायण' में भी नजर आए थे। साथ ही वह तु मांझा संगती, नकुशी और ज्योतिबा फुले' जैसे कई टीवी सीरियलों में भी काम चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications